फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 6.15 करोड़ के बजट से बदलेगी दो तालाबों की तस्वीर

Sun, 11 Jun 2023 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पीएमश्री तालाब सौंदर्यकरण योजना के तहत जिले के दो गांव के तालाब की दशा सुधारने पर 6.15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है और अगले 12 माह में इन दोनों तालाबों का सुंदरीकरण का कार्य पूरा होना है। लंबे समय से कलाली और हिंडोल के ग्रामीण तालाब की कायाकल्प होने का इंतजार कर रहे हैं और अब जाकर यह इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि केंद्र सरकार की योजना के तहत तालाबों का सुंदरीकरण होना है। इसके लिए देशभर के सभी जिलों में सीमित तालाबों का सुंदरीकरण करने की योजना पर काम हो रहा है। करीब तीन दशकों से तालाबों की दशा बेहद खराब बनी हुई है। तालाब दूषित पानी की मिनी झील बन गए हैं। तालाबों में गांवों का दूषित पानी भर रहा है, जिससे भूमिगत जल के साथ आसपास का वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। मवेशियों के लिए भी पानी का संकट बना हुआ है।
पुराने जमाने में तालाबों में केवल बारिश व नहर का पानी ही भरता था, जिससे पानी की गुणवत्ता बनी रहती थी। तालाबों के चारों ओर कुएं भी होते थे जिनका पानी मीठा एवं गुणवत्तापरक होता था। तालाबों की दशा बिगड़ने पर कुओं का अस्तित्व भी खत्म हो गया है। लोग उस समय कुओं का जल पेयजल में इस्तेमाल करते थे। अब केवल जलघरों से ही पेयजल आपूर्ति हो रही है जिससे नहरी पानी की खपत भी ज्यादा बढ़ गई है। नहरों के 80 प्रतिशत पानी की अब केवल जलघर भरने में खपत हो रही है।
विज्ञापन

पहले की बात करें तो तालाबों के चारों ओर पेड़ों की संख्या ज्यादा होती थी जिससे आसपास का वातावरण भी शुद्ध रहता था। अब सरकार ने इन तालाबों के सुंदरीकरण की तरफ ध्यान दिया है। इसके तहत सीमित तालाबों का ही चयन किया जा रहा है। जिले के गांव कलाली व हिंडोल तालाबों का मेगा सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा।
- जानिये...किस तालाब पर कितनी आएगी लागत
कलाली गांव के तालाब पर दो करोड़ 77 लाख 91 हजार 677 रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इसी प्रकार गांव हिंडोल के तालाब पर तीन करोड़ 39 लाख 66 हजार 43 रुपये खर्च होंगे इस प्रकार इन दोनों तालाबों के सुंदरीकरण पर छह करोड़ 18 लाख से अधिक का बजट खर्च किया जाएगा। इसके लिए पंचायत विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

- ये होंगे काम
तालाबों के चारों ओर पौधे लगाए जाएंगे। तालाबों की सफाई व जरूरत के अनुसार चहारदीवारी भी बनाई की जा सकती है। तालाबों में पानी भरने के लिए अलग से व्यवस्था की जानी है।



सरकार की ओर से हिंडोल व कलाली गांवों के तालाबों के सुंदरीकरण को लिए स बजट की मंजूरी मिली गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद तालाबों के सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन


-अजीत सिंह, कनिष्ठ अभियंता, पंचायत विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें