फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में 60 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Wed, 30 Sep 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
योग प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। चंपापुरी स्थित आर्य संस्कृत महाविद्यालय में मंगलवार को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉकस्तर पर विजेता करीब 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न योगासन और योग कौशल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में 9 से 14 वर्ष, 15 से 19 वर्ष तथा 19 से 28 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीटीएम सुरेश कुमार ने किया।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने प्रतिभागियों को नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन करते हुए अपनी शारीरिक क्षमता, संतुलन और एकाग्रता का परिचय दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला खेल अधिकारी विष्णु भगवान मुख्यातिथि थे। इस अवसर पर सुरेंद्र आर्य, रितेश, ललित शास्त्री, मित्रसेन, विकास कोच, विजेंद्र कोच आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें