चरखी दादरी। कौशल विकास एवं प्रशिक्षण औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने पांचवीं दाखिला काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया। रावलधी आईटीआई के प्राचार्य अजय खोखर ने बताया कि 21 नवंबर को पहली चार काउंसिलिंग के बाद खाली बची सीटों का ब्योरा ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। इसके बाद आवेदक 22 व 23 नवंबर को आवेदन कर सकता है। 24 नवंबर को सीट अलॉटमेंट की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद आवेदक 26 नवंबर तक संबंधित आईटीआई में दस्तावेजों की प्रति और फीस जमा करवाकर दाखिला सुनिश्चित कर सकता है। संवाद