फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 57,945 आवेदकों ने पाए हैप्पी कार्ड, 8,000 का वितरण बाकी

Sat, 30 Nov 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बस स्टैंड परिसर में बने काउंटर पर हैप्पी कार्ड लेने पहुंचे आवेदक।
विज्ञापन
चरखी दादरी। परिवहन विभाग की ओर से हैप्पी कार्ड योजना शुरू की गई है। इसका लाभ लेने के लिए काउंटर पर आवेदकों की भीड़ लगातार उमड़ रही है। फरवरी में शुरू की गई योजना के बाद विभाग के पास 65,445 कार्ड बन कर पहुंचे हैं और इनमें से 57,945 आवेदकों ने अपने कार्ड ले लिए हैं।
विज्ञापन

दादरी रोडवेज डिपो के पास फिलहाल 8,000 हैप्पी कार्ड और बचे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फोन करने के बाद हर रोज लगभग 300 लोग अपना कार्ड लेने के लिए बस स्टैंड स्थित विशेष काउंटर पर पहुंच रहे हैं। प्रयास है कि बचे हुए हैप्पी कार्ड भी जल्द से जल्द बांट दिए जाएं।
जिला परिवहन विभाग ने बीपीएल परिवारों को एक साल में एक हजार किलो मीटर निशुल्क सफर करवाने के लिए हैप्पी कार्ड योजना शुरू की है। इसके तहत जिले के 75,000 लोगों ने आवेदन किए थे। इसके बाद स्थानीय परिवहन विभाग के पास 65,445 हैप्पी कार्ड बनकर पहुंच चुके हैं और इनका वितरण जारी है।
विज्ञापन


-अप्रेंटिस के साथ कर्मचारी भी कर रहे फोन
स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि सभी आवेदकों को योजना का लाभ देने के लिए वंचित लोगों के पास फोन कर अवगत करवाया जा रहा है। प्रतिदिन 12 लिपिक अतिरिक्त समय निकाल कर 1,200 लोगों को कार्ड लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके बाद लगातार काउंटर पर कार्ड लेने वाले लोगों की भीड़ लगी है।
काउंटर पर तैनात हैं 7 कर्मचारी
परिवहन विभाग ने लाभार्थियों को योजना का लाभ देने के लिए बस स्टैंड परिसर में विशेष काउंटर बनाया गया है। काउंटर पर सात कर्मचारी तैनात हैं जो कार्ड वितरण कर इन्हें सक्रिय करने में सहायता कर रहे हैं।

हमारे कर्मचारी अपने कार्य से अतिरिक्त समय निकाल कर रोज 100 आवेदकों के पास फोन कर रहे हैं, ताकि अधिकतम से लोग योजना का लाभ ले सकें। कार्ड वितरण का कार्य शनिवार को भी किया जा रहा है। - नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें