फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिले के 57657 किसानों को 24वीं किस्त के रूप में मिले 11 करोड़ 60 लाख रुपये

Mon, 02 Nov 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कृषि विभाग कार्यालय
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 57,657 किसानों को 11 करोड़, 60 लाख 40 हजार रुपये की सम्मान राशि जारी की गई है। यह राशि 58,020 किस्तों के रूप में प्रदान की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दौरान किसानों को यह 24वीं किस्त जारी की। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करना है।
विज्ञापन

जिले में करीब 71 हजार किसान खेती करते हैं, लेकिन यह राशि योजना की शर्तों एवं नियमावली को पूरा करने वाले किसानों को ही मिलती है। केंद्र सरकार हर छह माह में रबी व खरीफ सीजन के समय खाद-बीज आदि की खरीद के लिए यह राशि प्रदान करती है। योजना में शामिल होने के लिए किसान का 1 फरवरी 2019 से पहले जमीन का मालिक होना अनिवार्य है। केंद्र सरकार ने फरवरी 2019 में अपने दूसरे कार्यकाल से इस योजना की शुरुआत की थी।
योजना के पात्रता नियम
शुरुआत में केवल पांच एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को ही इस स्कीम में शामिल किया गया था। तत्पश्चात उन किसानों को भी इस योजना के दायरे में शामिल कर लिया गया जो पांच एकड़ से ज्यादा कृषि योग्य जमीन के मालिक हैं। इस स्कीम का फायदा उन किसानों को नहीं मिलता है जो किसी सरकारी विभाग से पेंशन या सरकारी नौकरी के रूप में 10 हजार रुपये या इससे अधिक प्रतिमाह ले रहे हैं। आयकरदाता किसान भी इस योजना के लाभ से वंचित रहते हैं। एक ही परिवार से पति और पत्नी दोनों इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए केवाईसी कराना भी जरूरी है।
विज्ञापन

किसानों की जमीन का सत्यापन कर रखा
सरकार ने इस योजना का लाभ उठा रहे किसानों की जमीन का सत्यापन कर रखा है। इसका मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि वास्तव में किसान कौन है। इससे किसान की आय का भी आकलन किया गया है। इस डेटा का फैमिली आईडी से भी मिलान किया गया ताकि आय का ब्योरा स्पष्ट हो सके। सरकार का मानना है कि बहुत से किसान खुद काश्त नहीं करते बल्कि दूसरों को काश्त पर खेती करने के लिए जमीन दे रखी है। इसमें खुद काश्तकार व काश्तकार दो श्रेणियां शामिल हैं।
अनियमितताओं पर कार्रवाई
पीएम सम्मान निधि योजना में करीब चार हजार ऐसे किसान मिले थे जिनमें पति व पत्नी दोनों सम्मान राशि ले रहे थे। इनके नाम सूची से काटे जा चुके हैं। आयकरदाता और सरकारी पेंशन या वेतन लेने वाले किसानों के नाम भी इस सूची से हटा दिए गए हैं। सरकार मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर भी रबी व खरीफ फसलों का पंजीकरण करवाती है। इन कदमों से योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है।


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिला के 57657 किसानों को 24 वीं किस्त के रूप में 11 करोड़, 60 लाख 40 हजार रुपये सम्मान राशि मिली है। सरकार खाद एवं बीज खरीदने के लिए यह राशि प्रदान करती है। सरकार समय- समय पर किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बना रही है। -सुरेंद्र कुमार, एसए, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें