फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एपीजे कॉलेज में यूजी कोर्स में 560 और पीजी कोर्स में 120 छात्राएं ले सकेंगी दाखिला

Sun, 19 May 2024 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर स्थित एपीजे सरस्वती कन्या महाविद्यालय में सीटों की संख्या यथावत बनी हुई है। अभी तक सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें स्नातक में 560 और स्नातकोत्तर में 120 छात्राएं दाखिला ले सकेंगी। सबसे ज्यादा बीए की 400 सीटों पर दाखिले होंगे।
विज्ञापन

दादरी खंड में केवल छात्राओं के लिए यही महाविद्यालय है। यह संस्थान चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी के अंतर्गत आता है। संस्थान में स्नातक और स्नातकोत्तर के तीन-तीन कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इनमें छात्राओं की संख्या हर साल बढ़ती और घटती रहती है।
पिछले साल कॉलेज में 850 छात्राओं ने दाखिला लिया था। इसमें यूजी और पीजी के तीनों वर्षों की छात्राएं शामिल हैं। संस्थान में सबसे ज्यादा सीटें बीए कोर्स में हैं, जबकि बीएससी में केवल एक ही कोर्स उपलब्ध है। पीजी में एमए के दो और एक एमकॉम का कोर्स चल रहा है।
विज्ञापन

कॉलेज में नए साल से कोई अन्य कोर्स की शुरुआत नहीं की गई है। दाखिले की प्रक्रिया अगले माह से शुरू होने की संभावना है। चुनाव व परीक्षाओं के चलते अभी तक विवि ने कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं।



यूजी की सीटें
कोर्स - सीट
बीएससी नाॅन मेडिकल - 80
बीकॉम - 80
बीए - 400

पीजी की सीटें
कोर्स - सीटें
एमए अंग्रेजी - 40
एमए हिंदी - 40
एमकॉम - 40




संस्थान में सीटों की संख्या में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। पिछले साल की तरह इस बार भी 680 सीटों पर दाखिले दिए जाएंगे। इच्छुक छात्राएं अपना अपनी रुचि के हिसाब से कोर्स का चयन कर सकती हैं। जून में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। - सज्जन गुप्ता, सुपरिंटेंडेंट, एपीजे कॉलेज।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें