फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रावलधी नोडल आईटीआई में 628 में से 539 सीटें अभी खाली

Fri, 11 Jul 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव रावलधी स्थित नोडल आईटीआई। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव रावलधी स्थित जिले के नोडल आईटीआई में पहले चरण की दाखिला प्रकिया पूरी होने के बाद 89 सीटों पर ही दाखिले हो पाए हैं। यहां 23 ट्रेडों की 682 सीटों पर इस सत्र में दाखिले होने हैं। फिलहाल, 589 सीटें खाली हैं। जल्द दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है।
विज्ञापन

दूसरे चरण में मेरिट के आधार पर दस्तावेज की जांच 11 से 14 जुलाई तक हो सकेगी। इस अवधि में आवेदक आईटीआई पहुंच कर दस्तावेज की जांच प्रक्रिया पूरी करवा अपनी सीट पक्की कर सकते हैं। वहीं, आईटीआई में पहले चरण में पेंटर ट्रेड की सभी सीटें खाली हैं।
वीरवार को गांव रावलधी स्थित नोडल आईटीआई में पहले चरण के लिए मेरिट सूची के आधार पर दाखिला प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस वर्ष पिछले साल की अपेक्षा पहले चरण में 20 दाखिले कम हुए हैं। वहीं, आईटीआई में सबसे अधिक 17 दाखिले इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में हुए हैं। इसके अलावा, पेंटर ट्रेड की सभी 20 सीटों पर किसी भी आवेदक ने रुचि नहीं ली है।
विज्ञापन

आईटीआई के अधिकारियों का कहना है कि दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया 11, 12 व 14 जुलाई तक चलेगी। इस अवधि के दौरान मेरिट के आधार पर आने वाले प्रशिक्षुओं को समय रहते अपने दस्तावेज की जांच करवा लेनी चाहिए।

किस ट्रेड में कितनी सीटें और कितनों पर हुए दाखिले
ट्रेड का नाम - कुल सीटें - दाखिले हुए

इलेक्ट्रीशियन - 40 - 17
टर्नर - 40 - 02

फिटर - 40 - 10
वेल्डर - 20 - 02

वेल्डर ड्यूल - 20 - 01
प्लंबर - 24 - 00

प्लंबर ड्यूल - 24 - 01
एमवीई - 24 - 04

एमवीई ड्यूल - 24 - 07
मैकेनिकल डी. - 24 - 08
एम.डी. ड्यूल - 24 - 04

डीएमसी - 24 - 01
पेंटर - 20 - 00

आर एवं एसी - 24 - 03
कोपा एससीवीटी - 24 - 01
कोपा एनसीवीटी - 48 - 09

इलेक्ट्रोनिक मोटर - 24 - 09

कटाई सिलाई कोर्स - 20 - 01
एसएसए इंग्लिश - 24 - 01

एसएसए हिंदी - 24 - 01
कटाई सिलाई एससीवीटी - 20 - 00

पहली मेरिट सूची की दाखिला प्रक्रिया वीरवार को पूरी हो गई है। सूची में चयनित 89 आवेदकों ने अब तक दस्तावेज की जांच के बाद फीस जमा करवा दी है। अब दूसरे चरण के दाखिालों के लिए मेरिट के आधार पर 11 से 14 जुलाई तक विद्यार्थी अपने दस्तावेज की जांच करवा सकते हैं। इसके बाद 16 जुलाई तक फीस जमा करवाई जा सकती है। -श्रीनिवास जांगड़ा, कार्यावाहक प्राचार्य, नोडल आईटीआई रावलधी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें