फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 51 वर्षीय महिला की मौत, 125 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई जबकि 125 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4095 हो गई है। रविवार को 117 संक्रमितों ने कोरोना को मात भी दी है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने 14 सेशन लगाकर 679 लोगों का वैक्सीनेशन भी किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर सुदर्शन पंवार ने बताया कि रविवार को शहर के पुराना झज्जर रोड निवासी 51 साल की महिला की मौत हुई है। उसका कोरोना प्रोटोकॉल के तहत दाह संस्कार किया गया। सीएमओ ने बताया कि रविवार को जो 125 नए संक्रमित मिले हैं उनमें 40 महिलाएं भी शामिल हैं। नए संक्रमितों की उम्र 12 से 84 वर्ष के बीच है।
सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि 16 मई की शाम तक जिले से कोरोना जांच के लिए 169647 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 4095 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 160484 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल 903 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं और रविवार को कोरोना जांच के लिए 510 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 98 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है, जबकि 3305 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 692 संक्रमित उपचाराधीन हैं, जिनमें से 125 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में मिले नए संक्रमित
रविवार को शहर निवासी 24 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा बाढड़ा, बौंदकलां, डोहकी, अटेला नया, हड़ोदी, रावलधी, रानीला, जावा, सांवड़, रणकोली, मंदोली, माई खुर्द, नीमली, आदमपुर, ढाणी फौगाट, भागवी, इमलोटा, मिसरी, लोहरवाड़ा, बलाली, भागेश्वरी, सांकरोड, चिड़िया, बड़राई, बलकरा, मकड़ाना, खेड़ी बत्तर, पैंतावास, अख्त्यारपुरा, जयश्री, मंदोली, बीजणा, गुडाना, मैहड़ा, रूदड़ोली, जेवली व झोझू खुर्द में कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
किस स्वास्थ्य केंद्र पर कितने लोगों को लगाई वैक्सीन
जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि रविवार को सिविल अस्पताल में 150, बौंदकलां में 10, अचीना में 30, इमलोटा में 80, रानीला में 30, झोझूकलां में 120, संतोकपुरा में 10, मानकावास में 20, माई कलां में 110, गोपी में 30, बाढड़ा में 10, कादमा में 30 और छपार में 19 लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें