फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: भाजपा के कार्यक्रम में दो व्यापारियों की जेब से उड़ाए 50 हजार रुपये

Wed, 17 Jun 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जनता महाविद्यालय में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम के दौरान दो व्यापारियों की जेब से 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। व्यापारियों ने घटना की शिकायत थाना शहर पुलिस में दर्ज करवाई है। शिकायत में दादरी नगर व्यापार मंडल के संरक्षक रविंद्र सिंह गुप्ता ने बताया कि वे मंगलवार शाम साढ़े चार बजे अग्रसेन धर्मशाला से भाजपा के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जनता महाविद्यालय पहुंचे थे। उनकी पिछली जेब में 20 हजार रुपये थे। उनके साथ मौजूद ओमानंद की जेब में 30 हजार रुपये थे। कार्यक्रम के दौरान जब दोनों ने जेब संभाली तो नकदी गायब मिली। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी को पकड़ने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विदित रहे भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का मंगलवार को जनता कॉलेज ऑडिटोरियम में अभिनंदन कार्यक्रम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें