फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बागवानी से जुड़ी मशीनों पर मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान

Tue, 28 Feb 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। किसानों को पारंपरिक खेती से बागवानी के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए सरकार विशेष रियायतें दे रही है। सरकार किसानों के लिए खेती को आसान बनाने व मशीनीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 55 तरह की कृषि मशीनरी और उपकरण पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है।
विज्ञापन

प्रदेश में पारंपरिक खेती करने वाले किसानों की संख्या ज्यादा है। जलवायु परिवर्तन के दौर में परंपरागत खेती घाटे में जा रही है, इसलिए किसानों को कृषि तकनीक और आधुनिक मशीनों से जोड़ा जा रहा है, ताकि खेती की लागत को कम करके किसानों की आमदनी को बढ़ाया जा सके। विशेष अनुदान योजना के तहत किसानों को 1500 रुपये से लेकर 25 लाख की मशीनों को खरीदने पर अनुदान का प्रावधान है। किसान चाहें तो हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2021 पर भी कॉल करके जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें