फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 17 दिन में दर्ज हुईं 50 एफआईआर, पिछले साल के मुकाबले 17 कम

Sun, 19 Jan 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
महिला पुलिस थाना जहां इस साल एक भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
चरखी दादरी। नए साल में एक से 17 जनवरी तक जिले में कोई बड़ा अपराध नहीं हुआ है। इस समय अवधि में जिले के 7 पुलिस थानों में कुल 50 मामले दर्ज हुए। वहीं, पिछले साल से तुलना करें तो इस बार जनवरी के पहले 17 दिनों में 17 एफआईआर कम दर्ज हुईं। कुल स्थिति देखें तो इस साल महिला विरुद्ध एक भी अपराध नहीं हुआ जबकि पिछले साल 17 जनवरी तक 9 मामले पुलिस की ओर से दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन

बता दें कि दादरी जिले में शहर, सदर, बाढड़ा, बौंदकलां, झोझूकलां, साइबर और महिला पुलिस थाना है। वर्ष 2024 के आंकड़ों पर गौर करे तो इन सातों थानों में सालभर में कुल 1551 मामले दर्ज हुए थे। वहीं, एक से 17 जनवरी 2024 के आंकड़े देखे तो 67 एफआईआर दर्ज हुईं थी। वर्ष 2024 में सर्वाधिक 382 मामले सदर पुलिस थाना में दर्ज हुए थे।
अब अगर वर्ष 2024 और 2025 में एक से 17 जनवरी की स्थिति देखे तो सर्वाधिक 16 मामले इस बार बाढड़ा थाने में दर्ज हुए हैं जबकि पिछले साल सर्वाधिक 20 मामले शहर पुलिस थाने में दर्ज हुए थे। वर्ष 2025 में अब तक महिला थाना में एक भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है जबकि साइबर पुलिस थाना में भी एक ही एफआईआर दर्ज हुई है। हालांकि वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में चोरी की वारदात करीब 30 फीसदी बढ़ी हैं। इसके अलावा सड़क दुर्घटना के मामलों में पिछले साल की तुलना में 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। राहत की बात यह है कि इस साल जनवरी के पहले 17 दिनों में कोई बड़ा अपराध जिले में घटित नहीं हुआ है।
विज्ञापन


- दोनों सालों के पहले 17 दिन में थानों में ये रही एफआईआर की स्थिति
थाना का नाम - वर्ष 2024 में दर्ज केस- वर्ष 2025 में दर्ज केस
बाढड़ा- 12-16
बौंदकलां- 6-2
शहर - 20-13
सदर- 10-11
महिला- 9-0
साइबर-0-1
झोझूकलां- 10-7

- जानिये...वर्ष 2025 में कौन-सा अपराध बढ़ा और कौन-सा हुआ कम
अपराध - वर्ष 2024 में दर्ज मामले - वर्ष 2025 में दर्ज मामले
गुमशुदगी- 11-8
चोरी- 7-11
मारपीट- 3-5
हत्या का प्रयास- 1-1
सड़क हादसे-3-5
हत्या- 0-0


जिला पुलिस अपराध रोकने और अपराधियों पर कार्रवाई के लिए तत्पर है। इस साल पहले 17 दिनों के अंदर जिले में कोई बड़ा अपराध नहीं हुआ। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों और चौकी प्रभारियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हुए हैं। पिछले साल एक से 17 जनवरी तक जिले के थानों में 67 मामले दर्ज हुए थे जबकि वर्ष 2025 में 50 केस दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

धीरज कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर, दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें