गांव कपूरी स्थित नर्सरी में तैयार किए गए पौधे। संवाद
फोटो: 05
बिंद्राबन नर्सरी से पौधे लेते ग्रामीण। संवाद
- मानसून सीजन में 2.28 लाख पौधे रोपित करवाएगा वन विभाग, 20 हजार से अधिक का हो चुका रोपण
- 1.32 लाख पौधे अपने स्तर पर लगाएगा विभाग, 96 हजार विभिन्न संगठनों और ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराए जाएंगे रोपित
- वन विभाग की नर्सरी में आधार कार्ड दिखाकर जिले के नागरिक ले सकते हैं 5 पौधे
::::::::
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मानसून सीजन के दौरान जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए इस बार 2,28,335 पौधे लगाए जाएंगे। विभाग 1,32,335 पौधे स्वयं रोपित करेगा जबकि 96 हजार पौधे निशुल्क वितरित करेगा। जिले का कोई भी नागरिक एक आधार कार्ड पर 5 पौधे प्राप्त कर सकता है।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पौधे रोपित करने वाले लोगों को कम से कम दो साल तक पौधे की देखभाल करनी चाहिए। इस मानसून सीजन के लिए विभाग ने 7 नर्सरियों में 20 देसी प्रजातियों के पौधे तैयार किए हैं।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि योजना के अनुसार 96,000 पौधे जलशक्ति अभियान, पौधागिरी व एक पेड़ मां के नाम.. अभियान के तहत वितरित किए जाएंगे। विभाग 1,32,335 पौधे सरकारी विभागों, ग्राम पंचायतों, स्कूलों व अन्य शैक्षणिक संस्थाओं में वितरित करेगा। यह कवायद शुरू कर दी गई है।
- इन प्रजातियों के पौधे किए तैयार
वन विभाग ने सभी नर्सरियाें में अधिकतर पौधे लंबी आयु के साथ छाया देने वाले तैयार किए हैं। इनमें नीम, आंवला, कचनार, शीशम, लेसवा, पापड़ी, कीकर, जामुन, शहतूत, बेरी, अमरूद आदि 20 प्रजातियां शामिल हैं।
- इन नर्सरियाें से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं पांच पौधे
वन विभाग ने जिले के गांव बरसाना, कपूरी, कमोद, झाेझूकलां, बिंद्रावन, बाढड़ा हैडक्वार्टर, निमड़ बडेसरा में नर्सरियां बनाई हुई हैं। स्थानीय लोग संबंधित नर्सरी से प्रति आधार कार्ड पांच पौधे निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
वर्सन:
हमने सभी नर्सरियों में आधार कार्ड के अनुसार 5 पौधे निशुल्क देने के आदेश जारी किए हैं। जिले की 7 नर्सरियों के आसपास रहने वाले लोग यहां से पौधे प्राप्त कर सकते हैं। विभाग का प्रयास है कि दादरी जिले में हरियाली अधिक से अधिक हो और लोगों के सहयोग से ही ऐसा संभव है।
-हेमंत पारिक, रेंज अधिकारी, वन विभाग