फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मलेरिया के पांच मामले आए सामने

Sat, 31 Aug 2024 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
49 सदस्यीय टीम ने अब तक 52 हजार 567 बुखार पीड़ितों की खून की जांच की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मौसम परिवर्तन के साथ ही जिले में मलेरिया की मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग ने पहले जहां चार मलेरिया मरीजों के मिलने की पुष्टि की थी, वहीं, वीरवार को एक और मलेरिया पॉजिटिव मिलने के बाद इनकी संख्या पांच पहुंच गई है।
विभाग ने मलेरिया के मरीज मिलने के बाद दवा का छिड़काव शुरू करवा दिया है। स्वास्थ्य विभाग मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए लगातार अभियान चला कर लोगों को जागरूक कर रहा है। वहीं, इसके साथ ही गठित टीमें संदिग्ध बुखार पीड़ितों के नमूने लेकर जांच कर रही हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 49 कर्मियों की टीमें घर-घर पहुंच कर लोगों को मलेरिया बुखार के बारे में जागरूक करने का कार्य कर रही हैं। टीमों ने जनवरी से अगस्त माह के दौरान 52,567 संदिग्ध बुखार से पीड़ित लोगों के खून की जांच की है।
विज्ञापन

जिले के गांव अचिना व शीशवाला में दो मरीज पाए गए हैं। वहीं, दो मरीज शहरी क्षेत्र में पाए गए। गांव घिकाड़ा में एक मलेरिया पॉजिटिव मिलने के बाद कुल संख्या पांच हो गई है।
विज्ञापन

डेल्टामैटरिन दवा का करवाया जा रहा है छिड़काव
स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक मुकेश सांगवान ने बताया कि कर्मचारी डेल्टामैटरिन दवा का छिड़काव शुरू करवा दिया गया है। इससे मलेरिया मच्छर का प्रकोप कम हो पाएगा। बुखार पीड़ित लोगों के खून के नमूने लेकर उनकी जांच करवाई जा रही है।

वर्सन:
विभाग की टीम बुखार से पीड़ित लोगों पर नजर लगाए हुए है। सूचना मिलने के बाद टीम के सदस्य पीड़ित के घर पहुंच कर खून की जांच कर रहे हैं।
-डॉ. गौरव भारद्वाज, जिला नोडल अधिकारी डेंगू व मलेरिया,
फोटो : 20 गांव अचिना में डेल्टामैटरिन दवा का छिड़काव करते कर्मचारी। संवाद
फोटो: 21 संदिग्ध बुखार पीड़ित के खून का नमूना लेते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद
फोटो 22 गौरव भारद्वाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें