फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: फर्जी रजिस्ट्री कराकर प्लॉट पर कब्जा करने के 5 आरोपी काबू

Sun, 13 Jul 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। फर्जी रजिस्ट्री और प्लॉट पर कब्जा करने के मामले में सीआईए ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें बाढड़ा निवासी राकेश उर्फ राका, काकड़ोली हुक्मी निवासी विकास उर्फ पडवा, लाडावास निवासी रोबिन, काकड़ोली हुक्मी निवासी नवीन और मांढ़ी हरिया निवासी राहुल उर्फ गल्लु शामिल हैं। आरोपी राकेश उर्फ राका से गेट के सरिये बेचने से प्राप्त हुए 500 रुपये भी बरामद हुए।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि गांव डालावास निवासी जितेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि वर्ष 2006 में उसने 142 वर्गगज का प्लॉट अपनी पत्नी के नाम पर बाढड़ा निवासी बिजेंद्र सिंह से खरीदा था। प्लॉट लेने के बाद ही उसने प्लॉट की नींव भर दी थी। तब से लेकर अब तक प्लॉट पर उसका ही कब्जा था। अब उसने इस प्लॉट पर दीवार निकालने का कार्य शुरू किया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू करने के बाद राकेश उर्फ राका और राहुल ने दीवार गिरा दी। उन्होंने कहा कि प्लॉट हमारा है और इससे दूर रहो, वरना अंजाम भुगतना पड़ेगा। जितेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। सीआईए टीम ने पांच आरोपियों को काबू किया और उन्हें न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें