फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आईटीआई की पहली मेरिट सूची जारी, 4 संस्थानों में 490 सीटें आवंटित

Sat, 29 Jun 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रावलधी के आईटीआई में दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी करते स्टाफ सदस्य।
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रदेश के सभी राजकीय व निजी प्रशिक्षण संस्थानों में शुक्रवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची जारी हुई। अब इस सूची में चयनित युवा संस्थान में दस्तावेज सत्यापन करवाने के बाद फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकते हैं। शुक्रवार को पहली मेरिट सूची में जिले के चार राजकीय संस्थानाें में 490 सीटें आवंटित हुईं।
विज्ञापन

गांव रावलधी स्थित जिला नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इंचार्ज श्रीनिवास ने बताया कि संस्थान की 19 ट्रेडों में 316 सीटें आवंटित हुई हैं। इनमें सबसे अधिक सीटें कोपा में आवंटित हुई हैं। यहां 48 में से 38 सीटें अलॉट हुई हैं। वहीं, सबसे कम सीटें स्टेनो हिंदी व कारपेंटर ट्रेड में अलॉट हुईं।
दादरी महिला आईटीआई इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि संस्थान में पांच ट्रेडों में 31 सीटें आवंटित हुई हैं। इसमें भी सबसे अधिक कोपा में सीटें आवंटित हुई। कादमा आईटीआई इंचार्ज सोमबीर सिंह ने बताया कि संस्थान में आठ ट्रेडों पर सीटों की संख्या समान रही हैं और एक ट्रेड में 4 सीटें आवंटित हुई हैं। वहीं, कलाली-बलाली आईटीआई इंचार्ज सुरजीत बराड़ ने बताया कि संस्थान में 85 सीटें आवंटित की गई हैं। इनमें सबसे अधिक सीटें वेल्डर व इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आवंटित हुई हैं।
विज्ञापन

रावलधी आईटीआई के नाेडल इंचार्ज श्रीनिवास ने बताया कि 28 जून को मेरिट सूची जारी होने के बाद अब दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सभी चयनित विद्यार्थियों को संबंधित संस्थान की ओर से एसएमएस और कॉल के माध्यम से सूचना दी जाएगी। हालांकि संस्थानों ने शुक्रवार को ही यह प्रक्रिया शुरू कर दी। इन विद्यार्थियों को अपने सभी शैक्षणिक व अन्य दस्तावेज संस्थानों में 2 जुलाई तक सत्यापित कराने होंगे। सत्यापन होने के बाद तीन जुलाई तक फीस भरकर दाखिला ले सकते हैं। अब शनिवार व रविवार को भी सभी संस्थान सुबह 9 से शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे। अब शनिवार व रविवार को छुट्टी के बजाय काउंसिलिंग कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन




किस आईटीआई में कितनी सीटें हुईं अलॉट.....



रावलधी आईटीआई

ट्रेड का नाम - कुल सीटें - अलॉट हुई सीटें

कोपा ( एससीवीटी) - 24 - 11

कोपा - 48 - 38

ड्रेस मेकिंग - 20 - 10

इलेक्ट्रिशियन - 40 - 34

फिटर - 40 - 23

टर्नर - 40 - 19

वेल्डर - 40 - 24

कारपेंटर - 48 - 11

प्लंबर - 48 - 27

ड्राफ्टमैन सिविल - 24 - 12

मैकेनिक डीजल - 24 - 11

पेंटर सामान्य - 20 - 8

मोटर मैकेनिकल व्हीकल - 24 - 11

मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स - 24 - 17

मैकेनिक रेफ्रिजरेटर व एसी - 24 - 10

मैकेनिक डीजल ड्यूल मोड - 24 - 12

मोटर मैकेनिकल व्हीकल ड्यूल मोड - 24 - 15

स्टेनो एंड सेक्रेटरी असिस्टेंट अंग्रेजी - 24 - 18

स्टेनो एंड सेक्रेटरी असिस्टेंट हिंदी ( एससीवीटी) - 24 - 8

कुल - 584 - 319





कलाली-बलाली आईटीआई



ट्रेड का नाम - सीटों की संख्या - अलॉट सीटें

कोपा ( एससीवीटी) - 24- 6

कोपा - 24 - 5

ड्रेस मेकिंग - 20 - 6

इलेक्ट्रिशियन ( एससीवीटी) - 20 -6

इलेक्ट्रिशियन - 20 - 6

फिटर - 20 - 6

टर्नर - 20 - 6

वेल्डर - 40- 12

प्लंबर ( एससीवीटी) - 20- 1

प्लंबर - 20- 6

वायरमैन ( एससीवीटी)- 20- 1

पेंटर सामान्य - 20- 6

मोटर मैकेनिकल व्हीकल - 24 - 6

मैकेनिक रेफ्रिजरेटर व एसी - 24- 6

सोलर टेक्नीशियन - 20 - 6

कुल - 336 - 85





दादरी महिला आईटीआई



ट्रेड का नाम - कुल सीटें - अलॉट हुई सीटें

कोपा - 48 - 22

ब्यूटी पार्लर - 48 - 6

डीएमसी - 24 - 1

कटाई सिलाई कोर्स - 20 - 1

हाथ व मशीन की कढ़ाई कोर्स - 20 - 1

कुल - - 160 - 31

कादमा आईटीआई



ट्रेड का नाम - कुल सीटें - अलॉट हुई सीटें

कोपा ( एससीवीटी) - 24 - 6

कोपा - 24 - 6

सेविंग टेक्नोलॉजी - 20 - 4

इलेक्ट्रिशियन ( एससीवीटी) - 20 - 6

फिटर - 20 - 6

ड्राफ्टमैन सिविल - 24 - 6

वेल्डर - 40 - 6

फायर टेक्नोलॉजी (एससीवीटी)- 20 - 6

सोलर टेक्नीशियन - 20 - 6

स्टेनोग्राफी इन हिंदी - 24 - 6

कुल - - 220 - 58
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें