फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 464 किसानों ने कटवाए गेट पास, 12,484 क्विंटल बाजरे की हुई आवक

Thu, 10 Oct 2024 04:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी अनाज मंडी में फैली बाजरे की ढेरी को ट्रैक्टर की सहायता से उठाता चालक।
विज्ञापन
चरखी दादरी। अनाज मंडी में अब बाजरे की आवक और खरीद जोर पकड़ती जा रही है। दादरी मंडी में बुधवार को 464 किसानों ने गेटपास कटवाए और 12,484 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की गई। वहीं, एजेंसी इस सीजन में अब तक 15,109 क्विंटल बाजरे की खरीद कर चुकी है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के आंकड़ों के अनुसार अनाज मंडी में अब तक 1897 किसानों ने गेटपास कटवा कर 52,534 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज करवाई है। बता दें कि दादरी अनाज मंडी में सरकारी घोषणा के बाद एक अक्तूबर से बाजरे की खरीद शुरू कर दी गई थी।
मार्केट कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि अभी बाजरे की फसल में नमी की अधिकता होने के कारण खरीद धीमी है। मंडी में पहुंचने वाले किसानों के गेट पास कटवाने के बाद पूरी फसल को संबंधित आढ़ती के पास उतरवा दिया जाता है और नमी खत्म होने के बाद उसको सरकारी भाव में खरीद लिया जाता है।
विज्ञापन


बुधवार को खरीदा गया 11,580 क्विंटल बाजरा
बुधवार देर सायं तक अनाज मंडी में 464 किसानों ने बाजरा बिक्री के लिए गेट पास कटवाए। मंडी में पहुंचे किसानों ने 12,448 क्विंटल फसल पहुंचाई गई। वहीं, खरीद एजेंसी हैफेड ने नियमों के अनुसार कुल 11,580 क्विंटल बाजरे की सरकारी खरीद की।

इन खरीद केंद्रों पर भी पहुंचा बाजरा
जिले की अनाज मंडी के अलावा बाढड़ा व झोझू सब खरीद केंद्रों में बुधवार को 835 किसानों ने 22,001 क्विंटल बाजरा मंडियों में पहुंचाया। खरीद एजेंसी ने जिले में बुधवार को कुल 14,587 क्विंटल बाजरे की खरीद की।


बाजरे की कुछ ढेरियों में नमी की अधिकता होने के कारण कुछ समय के लिए छोड़ दिया गया है। नमी समाप्त होने के बाद बचे हुए बाजरे को भी खरीद लिया जाएगा। मंडी में आने वाले किसानों को फसल लेकर वापपस नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विद्या सागर, सचिव, दादरी मार्केट कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें