रैलीस्थल पर जेब तराशते हुए पकड़े गए युवक को थाने ले जाता पुलिस जवान । संवाद
- शिकायत के आधार पर झोझूकलां थाना पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। झोझूकलां में आयोजित विकास रैली में एक जेबकतरे ने तीन लोगों की जेब पर हाथ साफ करते हुए 46 हजार की नकदी निकाल ली। हालांकि, उसे लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
लोगों ने बताया कि रैली स्थल पर जेबकतरे ने तीन लोगों को निशाना बनाकर जेब में रखी हजारों रुपये की नकदी साफ कर दी। जब वह चौथे व्यक्ति की जेब से रुपये निकालने लगा तो पकड़ा गया। वहीं, कुछ लोगों ने उसकी धुनाई कर डाली। मौके पर पहुंचे एक एएसआई ने उक्त युवक को काबू कर लिया। वहीं, शिकायत मिलने के बाद झोझूकलां थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
झोझूकलां थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि जो शिकायत मिली है उसके अनुसार, पिचोपाकलां निवासी भीम सिंह की जेब से 23,000, झोझूकलां निवासी कर्मबीर की जेब से 4,000 और बिरहीं कलां निवासी संजय की जेब से 19,000 रुपये निकाले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।