फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दो दिन बाद हुई 45,410 क्विंटल गेहूं की आवक

Tue, 15 Apr 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी मंडी में सोमवार सुबह लगी किसानों के ट्रैक्टरों की लाइन।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दो दिन बाद सोमवार को जिले की मंडियों में सरसों और गेहूं की खरीद की गई। एजेंसियों ने शाम तक तीन केंद्रों पर 20256 क्विंटल सरसों और 6 केंद्रों पर 13695 क्विंटल गेहूं की खरीद की। सोमवार को मंडियों में 32022 क्विंटल सरसों और 45410 क्विंटल गेहूं की आवक हुई जबकि एजेंसी ने तीन केंद्रों से 22226 क्विंटल सरसों और 9350 क्विंटल गेहूं की उठान कराई।
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन बारिश होने के चलते एजेंसी ने किसानों से शनिवार और रविवार को मंडी न आने की अपील की थी। शनिवार और रविवार कोई भी किसान मंडी नहीं पहुंचा और एजेंसी ने पूरा फोकस उठान पर रखा। वहीं, सोमवार सुबह सात बजे ही किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचना शुरू हो गए। वहां गेटपास लेने के बाद उन्होंने अपनी उपज उतारी। दोपहर तक किसानों की मंडियों में कतार लगी रहीं।

सोमवार शाम तक की स्थिति देखें तो जिले में 4,57,906 क्विंटल सरसों की आवक हुई है और एजेंसी ने अब तक 2.95 लाख क्विंटल की खरीद की है। अब तक 2.24 लाख क्विंटल सरसों की उठान हो चुकी है। इसी प्रकार, अब तक 1,30,773 क्विंटल गेहूं छह केंद्रों पर पहुंचा है और एजेंसी 41895 क्विंटल की खरीद कर 11,099 क्विंटल की उठान करवा चुकी है। फिलहाल खरीदे गए अनाज में से 68927 क्विंटल सरसों और 30,796 क्विंटल गेहूं मंडियों में है।
विज्ञापन




जानिये...किस मंडी में पहुंचे कितने किसान

दादरी मंडी में सरसों बेचने के लिए 754 और गेहूं बेचने के लिए 340 किसान पहुंचे। बाढड़ा मंडी में गेहूं बेचने 75 और सरसों बेचने 249 किसान आए। झोझूकलां खरीद केंद्र पर 298 किसान सरसों बेचने पहुंचे। बेरला केंद्र पर 76 और बौंदकलां में 200 किसान गेहूं बेचने पहुंचे।





यूं हुई सरसों व गेहूं की उठान

दादरी मंडी से सोमवार को 18303 क्विंटल सरसों और 4903 क्विंटल गेहूं की उठान की गई। बाढड़ा मंडी से 340 क्विंटल सरसों और 1558 क्विंटल गेहूं की उठान हुई। झोझूकलां खरीद केंद्र से 3583 क्विंटल सरसों की उठान की गई। बेरला केंद्र से 2889 क्विंटल गेहूं की उठान की गई।



- अब तक 20,677 किसान मंडी ला चुके फसल

अब तक की स्थिति देखे तो दादरी जिले में अब तक 20677 किसान सरसों व गेहूं की उपज लेकर मंडी पहुंचे हैं। सरसों के 18719 और गेहूं के 1958 गेटपास कटे हैं। दादरी मंडी में 13583 किसान सरसों व गेहूं लेकर आए हैं। इसी प्रकार, बाढड़ा मंडी में अब तक 4131 किसानों ने गेटपास कटवाए हैं। झोझूकलां केंद्र पर 2386 गेटपास कटे हैं। बौंदकलां में 337, बेरला में 163 व छपार केंद्र पर 77 गेटपास कटे हैं।
विज्ञापन






सोमवार को जिले में खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चली। इसके अलावा उठान भी कराई गई। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी गई।

सतीश कुमार, परचेज मैनेजर, हैफेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें