फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अक्तूबर में मिले 44 केस, 56 पहुंची डेंगू मरीजों की संख्या

Tue, 29 Oct 2024 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। मौसम में परिवर्तन के चलते जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसकी बानगी अक्तूबर माह में देखने के लिए मिली है। पिछले 29 दिनों में जिले में डेंगू के 44 केस मिले हैं और अब कुल संख्या बढ़कर 56 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार दवा का छिड़काव करवाने के साथ संदिग्ध मरीजों के नमूने लेकर उनकी जांच में लगी हुई हैं। डेंगू बुखार की चपेट में वाले मरीजों में सबसे अधिक युवा हैं। अक्तूबर में अचानक डेंगू मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है।
बता दें कि सितंबर तक जिले में डेंगू के 12 केस थे। अक्तूबर की शुरुआत में केस मिलने लगे थे। यह सिलसिला माह के अंत तक जारी रहा। वहीं, डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में नमूने लेने के लिए 296 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


- बुजुर्ग सबसे कम तो युवा ज्यादा आए चपेट में
बदलते मौसम में युवा स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नहीं हैं। यही कारण है कि डेंगू का डंक उन्हें सबसे ज्यादा शिकार बना रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो युवाओं के डेंगू का शिकार होने का सबसे मुख्य कारण पूरे तन को ढकने वाले कपड़े न पहनना है।
- इन आयु के लोग हुए हैं प्रभावित
आयु मरीजों की संख्या
6-15 15
16-45 37
45 से अधिक 04

- इन स्वास्थ्य केंद्रों में पाए गए इतने मरीज
स्वास्थ्य केंद्र का नाम डेंगू के मरीजों की संख्या
दादरी शहर 24
झोझू सीएचसी 01
संतोकपुरा पीएचसी 01
बलकरा पीएचसी 03
माईकलां पीएचसी 01
मानकावास पीएचसी 06
अचीना पीएचसी 03
सांवड़ पीएचसी 04
रानीला पीएचसी 01
इमलोटा पीएचसी 01
हड़ोदा पीएचसी 07
छपार पीएचसी 01
कादमा पीएचसी 03
- 37 पुरुष तो 19 महिलाएं बनीं शिकार
अब तक जिले में जो डेंगू केस सामने आए हैं, उनमें पुरुषों की संख्या अधिक है। डेंगू नोडल अधिकारी की मानें तो इस सीजन में 37 पुरुष और 19 महिलाएं डेंगू पॉजिटिव हुए हैं। डेंगू पॉजिटिव केस की रोकथाम के लिए अधिकारियों ने 40 ब्लड चेकर्स, 88 एमपीएचडब्ल्यू, 150 महिला एमपीएचडब्ल्यू के साथ 18 सुपरवाइजरों को नियुक्त किया हुआ है।

हमारी टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर नजर रख रही हैं। अब तक जिले में डेंगू के 56 मामले सामने आ चुके हैं। -डॉ. गौरव भारद्वाज, जिला नोडल अधिकारी, डेंगू एवं मलेरियाए चरखी दादरी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें