फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पीआरआई ग्रांट के रूप में ग्राम पंचायतों को मिले 4.35 करोड़ रुपये

Sun, 05 Oct 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि भाजपा सरकार ने दादरी विधानसभा की 56 ग्राम पंचायतों के लिए वर्ष 2025 के पीआरआई ग्रांट का बजट जारी किया गया है। यह राशि ग्राम पंचायतों के बैंक खातों में डाल दी गई है। इस बजट राशि से गांवों में विकास कार्य करवाए जा सकेंगे।
विज्ञापन

विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि सरकार की ओर से पीआरआई ग्रांट के रूप में 4.35 करोड़ का बजट मिला है। इस बजट से गांवों में छोटे स्तर के विकास व मरम्मत कार्य करवाए जा सकेंगे। इस राशि को खर्च करने के लिए टेंडर प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं है। विधायक ने बताया कि चुनाव के समय किए गए वादों को पूरा किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें