फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के फोरलेन समेत 12 सड़कों की 42.34 करोड़ से होगा पुनर्निर्माण

विज्ञापन
42.34 crores of 12 roads including the city's forelane will be rebuilt - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों की आवाजाही और मानसून सीजन में जर्जर हो चुकीं जिले की 12 सड़कों की जल्द ही कायाकल्प होगी। पीडब्ल्यूडी की ओर से जल्द ही इन सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। सड़कों के जीर्णोद्घार पर 42 करोड़ 34 लाख रुपये खर्च होंगे। 11 सड़कों के निर्माण कार्य के लिए विभाग ने वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं, जबकि शहर के एकमात्र फोरलेन का बजट स्वीकृत्त होने के बाद अब डिनाईटी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

गत मानसून सीजन के बाद जिले की सड़कों की हालत जर्जर बनी हुई है। इन सभी सड़कों की हालत सुधारने के लिए पीडब्लूडी 42 करोड़ 34 लाख रुपये खर्च करने जा रहा है। इसके लिए 11 सड़कों के टेंडर अलॉटमेंट के बाद अब वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं और नवंबर के प्रथम सप्ताह में सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सड़कों का पुनर्निर्माण होने से वाहन चालकों को परेशानियों से निजात मिलेगी।
गांव सरूपगढ़ से कन्हेटी व भागवी रोड काफी लंबे समय से जर्जर हाल है। इसलिए तीन गांव के लोगों को आने जाने में काफी समस्या आ रही थी। इसके लिए सतगामा खाप ने दो महीने पहले पंचायत भी की थी। इसके बाद 5 लोगों की कमेटी ने सड़क निर्माण के लिए डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द निर्माण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। अधिवक्ता संजीव तक्षक ने कहा कि यह सड़क सतगामा खाप के सभी गांव को आपस में जोड़ती है।
विज्ञापन

इन सड़कों के निर्माण के लिए जारी हो चुके हैं वर्क ऑर्डर
सांकरोड, झींझर से सांजरवास रोड 1 करोड़ 58 लाख
नीमली से सांवड़, सरूपगढ़ कन्हेटी, बास से रानीला 6 करोड़ 25 लाख
मंदौला, डाढी बाना से छिल्लर 5 करोड़ 76 लाख
नौरंगाबास से घसौला, उण से कादमा रोड 5 करोड़ 5 लाख
हंसावास खुर्द से उण, चांदवास, दगड़ौली से रूदड़ौल 4 करोड़ 63 लाख
बिरहीं खुर्द, झोझू कलां से मैहड़ा रोड 3 करोड़ 81 लाख
छपार, झोझू कलां, बिरहीं कलां, तिवाला, शीशवाला से बादल रोड 3 करोड़ 80 लाख
पांडवान,मानकावास से पैंतावास रोड 3 करोड़ 60 लाख
अचीना ताल,भागवी से बिरोहड़ 3 करोड़ 11 लाख
बधवाना,पालड़ी,बालरोड से चांगरोड 3 करोड़ 29 लाख
सौंप, धारेडू से सांवड रोड 2 करोड़ 10 लाख
32 किलोमीटर लंबाई में बननी हैं सड़कें, छह माह से लेकर एक साल में पूरा करना होगा काम
पीडब्ल्यूडी ने जिन 11 सड़कों के निर्माण के वर्क ऑर्डर जारी किए हैं उनकी लंबाई करीब 32 किलोमीटर है। संबंधित एजेंसियों को निर्माण कार्य पूरा करने के लिए छह, नौ और 12 माह का समय दिया गया है। कुछ सड़कें पिछले पांच सालों से जर्जर थीं। शहर के एकमात्र फोरलेन का भी कायाकल्प की जाएगा। इसके तहत सिविल अस्पताल से लेकर परशुराम चौक तक तारकोल की नई लेयर डाली जाएगी।
11 सड़कों का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा, जबकि शहर के फोरलेन पर तारकोल की नई लेयर डालने के लिए एक करोड़ 34 लाख का बजट स्वीकृत्त हो गया है। करीब 42 करोड़ से अधिक की राशि सड़कों के निर्माण पर खर्च होगी।
विज्ञापन

सुरेंद्र दलाल, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें