फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 482 बुजुर्गों को वितरित किए 4130 सहायक उपकरण

Tue, 28 Feb 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नई अनाज मंडी परिसर में मंगलवार को बुजर्गों के लिए सहायक उपकरण वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें 482 बुजर्गों को 75 लाख कीमत के 4130 उपकरण वितरण किए गए। इस दौरान उपायुक्त प्रीति ने बुजुर्गों को सहायक उपकरण देते हुए उनकी परेशानियां भी जानी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाना उसको दूसरा जीवन देने के समान है। सहायक उपकरण के साथ व्यक्ति अपने जीवन को आसानी से जी सकता है और उसको उपकरणों से दैनिक कार्यों में भी सहायता मिलती है। एपीसीपीएल झाड़ली सीएसआर के तहत अपना कर्तव्य निभाते हुए लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रही है। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची उपायुक्त ने रेडक्रॉस सोसायटी के संस्थापक हेनरी ड्यूनेन्ट के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की और समारोह स्थल पर लगाए गए काउंटर पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से बातचीत की और उनकी समस्याओं का भी जाना। उपायुक्त ने बुजुर्गों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए आयोजित करवाए गए समारोह के लिए आयोजकों को बधाई दी।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन सरकार के निर्देशों पर काम करते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार प्रयासरत है। विभिन्न कंपनियों और संगठनों के माध्यम से सीएसआर के तहत मदद उपलब्ध करवाई जाती है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज झाड़ली एपीसीपीएल के माध्यम से बुजुर्ग लोगों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-ये रहे मौजूद
समारोह में एपीसीपीएल के महाप्रबंधक दिलीप काईबोता, एपीसीपीएल की डीजीएम एचआर सुगातादास गुप्ता और एलिम्को से एसके रथ, एपीसीपीएल के वरिष्ठ प्रबंधक राकेश वशिष्ठ और जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव बलवान सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें