फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विवाह का कार्ड डाउनलोड करते ही खनन ठेकेदार के खाते से उड़ाए 41 हजार रुपये

Sat, 13 Dec 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव अटेला खुर्द निवासी खनन ठेकेदार को व्हाट्सएप पर विवाह कार्ड का डाउनलोड करना महंगा पड़ गया। जैसे ही ठेकेदार ने विवाह कार्ड के लिंक पर क्लिक किया तो उसके बैंक खाते से 41 हजार की राशि उड़ गई। ठेकेदार ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

महेश सांगवान ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार दोपहर उसके मोबाइल में व्हाटसएप पर एक परिचित व्यक्ति के नंबर से वैवाहिक कार्ड पहुंचा। उसने इसे खोलने के लिए लिंक किया तो खाते से पैसे कटने का मैसेज मिला। उसने खाते की जांच की तो 41 हजार की राशि किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर मिली। ठेकेदार ने एचडीएफसी बैंक शाखा व साइबर नंबर पर काॅल कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें