फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नगर परिषद में खड़े 12 वाहनों से 40 बैटरियां चोरी, अफसरों को भनक नहीं

Fri, 07 Mar 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 नगर परिषद कार्यालय में खड़ी ई-रिक्शा में बैटरियों की जांच करते हुए पार्षद व प्रतिनिधि। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। नगर परिषद कार्यालय से एक शख्स ने 12 वाहनों की 40 बैटरियां चोरी कर लीं। बैटरियां अलग-अलग दिन चुराई गईं। अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इतना ही नहीं, 24 फरवरी को बैटरी चोरी होने का पता लगा। 6 मार्च को नगर परिषद की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। वहीं, वीरवार को पुलिस ने इस संबंध में घिकाड़ा रोड क्षेत्र निवासी आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
बैटरी चोरी होने का मामला वीरवार को पार्षद मनोज वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र चरखी और विकास ने उठाया। बैटरी चोरी मामले में पार्षद व प्रतिनिधियों ने प्रेसवार्ता कर चेयरमैन और नगर परिषद सफाई शाखा के अधिकारियों को घेरा। इसके बाद जब पत्रकारों ने चेयरमैन बक्शीराम सैनी से बैटरी चोरी मामले में सवाल किए तो उन्होंने मामला संज्ञान में न होने की बात कही।
विज्ञापन

हालांकि, उन्होंने तुरंत सफाई शाखा के अधिकारियों को कार्यालय बुलाकर इस संबंध में पूछताछ की तो उन्होंने 40 बैटरियां चोरी होने और 6 मार्च को इसकी शिकायत पुलिस को देने की बात कही। वहीं, पहले जानकारी न देने पर चेयरमैन ने सीएसआई राजेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि अगर सरकारी संपत्ति नगर परिषद कार्यालय से चोरी हुई है तो अधिकारियों को समय रहते इसकी सूचना उन्हें देनी चाहिए थी, लेकिन, ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें