फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हविशा, ईशु, पलक और जिगर का राष्ट्रीय तीरंदाजी स्पर्धा के लिए चयन

Fri, 07 Mar 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित चारों तीरंदाज अपने कोच के साथ। स्रोत: कोच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। आंध्र प्रदेश में 22 मार्च को आयोजित होने वाले नेशनल आर्चरी गेम्स में बाढड़ा स्थित वीर स्कूल के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर तीनों तीरंदाजों को वीरवार सुबह स्कूल परिसर पहुंचने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आर्चरी कोच अनुज कुमार ने बताया कि छात्रा हविशा, ईशु, पलक और जिगर चौहान का राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन हुआ है। स्कूल संस्थापक धर्मवीर शास्त्री ने बताया कि 4 मार्च को हिसार में राष्ट्रीय तीरंदाजी खेल के लिए ट्रायल लिया गया था। उसके प्रदर्शन के आधार पर चारों तीरंदाजों का राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत और कोच अनुज कुमार का प्रशिक्षण है। उन्होंने बताया कि खेल नर्सरी में मयंक नेशनल आर्चरी खेल में स्वर्ण पदक जीतकर पहले ही जिले का नाम रोशन कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें