फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बीडीपीओ के दो पद खाली, दो के कंधों पर चार खंडों की जिम्मेदारी

Wed, 09 Apr 2025 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 04
विज्ञापन

शहर स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, जहां बीडीपीओ का पद खाली है। संवाद
:::::::::::::::::
- जिले में बाढड़ा और बौंद खंड में नियुक्त हैं बीडीपीओ, दादरी का बौंद तो झोझूकलां का बाढड़ा बीडीपीओ को मिला है अतिरिक्त कार्यभार

रबिन वर्मा
चरखी दादरी। जिले के दो खंडों में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी का पद लंबे समय से खाली है। अब दो अन्य खंडों के अधिकारी इनका अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं। दूसरी ओर गांवों के विकास संबंधी व अन्य कार्य पद रिक्त होने के कारण प्रभावित हो रहे हैं। इसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं।

जिले में बौंदकलां और बाढड़ा खंड में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी हैं जबकि दादरी और झोझूकलां खंड में अक्तूबर 2024 से यह पद रिक्त पड़ा है। बौंदकलां खंड में रिषभ सिंघल बीडीपीओ हैं जबकि बाढड़ा में स्वाति अग्रवाल बीडीपीओ पद संभाल रही हैं।
विज्ञापन

दादरी खंड की बात करें तो इसमें 46 गांव आते हैं। सबसे बड़े गांव भी इसी खंड में ही हैं, लेकिन, बीडीपीओ न होने के कारण पंचायतों को ग्रांट मिलने में देरी होती है। इससे विकास कार्य ठप पड़े हैं तो कहीं देरी से शुरू हुए हैं।
इसी तरह, झोझूकलां खंड में 47 गांव आते हैं। इसमें भी कार्यों का अभाव है। वहीं, बौंदकलां खंड में 24 तो बाढड़ा खंड में 47 गांव शामिल किए गए हैं। दोनों अधिकारी विभागीय कार्यों में व्यस्त रहते हैं और कार्य भी पूरी तरह नहीं हो पा रहा है।
अतिरिक्त कार्यभार होने के कारण कई बार विभागीय कारणों से बाहर रहना पड़ता है। इस गैरहाजिरी में काम बंद रहता है। गांवों में कहीं गलियां कच्ची हैं तो कहीं पर नाले नहीं बन पा रहे हैं। इसी तरह, कहीं पर पंचायत भवनों की हालत खस्ता हो चुकी है।

- शिकायतों का भी नहीं हो पा रहा समाधान
प्रतिदिन विभाग के कार्यालय में 50 से अधिक लोग शिकायत लेकर पहुंचते हैं। इसमें अधिकतर लोग बिना समाधान के ही लौट जाते हैं। कुछ शिकायतकर्ताओं ने बताया कि शिकायत लेकर जाते हैं तो लंबा इंतजार करना पड़ता है। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है। शिकायतें अब तक लंबित ही चल रही हैं। उन्हें चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


वर्सन:
पद रिक्त होने की सूचना मुख्यालय में कई बार भेजी गई है। पिछले छह माह से खाली पदों को भरने के लिए मुख्यालय से संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल, विभागीय कार्रवाई के चलते 2024 बैच के एचसीएस की सूची जारी की गई, लेकिन, स्टेशन अभी तक अलॉट नहीं किए गए हैं। विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश में बीडीपीओ की रिक्तियां पूरी की जाएंगी।
-रविंद्र कुमार, डीडीपीओ, दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें