चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजीव काजला ने बताया कि 8 मार्च को दादरी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसके लिए 4 बेंचों का गठन किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमेन नरेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बेंच में प्रजाइडिंग अधिकारी के रूप में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जसबीर सिंह कुंयू, दूसरी बेंच में एसीजेएम मीनाक्षी यादव, तीसरी बेंच में जेएमआईसी धर्मपाल और चौथी बेंच में जेएमआईसी लक्ष्य गर्ग को प्रजाइडिंग अधिकारी लगाया गया है। संवाद