फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नहरों में 350 क्यूसेक पानी पहुंचा, 24 घंटे में बढ़ेगी पानी की मात्रा

Mon, 08 Jan 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी की लोहारू केनाल में छोड़ा गया पानी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले की नहरों में 350 क्यूसेक पानी शनिवार को पहुंच गया है। पानी की मात्रा सोमवार तक बढ़ जाएगी। इस बार के लिए सिंचाई विभाग ने 850 क्यूसेक पानी का मांगपत्र भेजा था। हालांकि अब पानी नहरों में पहुंचने से जलघरों को भरा जा सकेगा तो वहीं किसान भी रबी की फसलों की दूसरी सिंचाई कर सकेंगे। अभी 70,000 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों की सिंचाई की जरूरत है। पानी पहुंचते ही विभागीय अधिकारियों ने नहरों और जलघरों का निरीक्षण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले के 172 गांवों में 60 जलघरों के जरिये पेयजल आपूर्ति की जाती है। सभी जलघर नहरों से ही भरे जाते हैं। रबी की फसलों की दूसरी सिंचाई समेत शहर और गांवों के जलघरों में भी पानी की जरूरत है। यह जलघर गांव घसोला, मंदोला, कलियाणा, जावा, चांगरोड़, दातोली, ढाणी फौगाट, चिड़िया, पांडवान, जावा, पालड़ी, मिसरी, बौंदकलां, अचीना, रानीला, इमलोटा, चरखी, पैंतावास, झोझूकलां, मंदोला, घिकाड़ा, सांवड़ और सांजरवास आदि गांवों में बने हैं।
दूसरी ओर नहरों में छह जनवरी को पानी पहुंच गया है। इस समय लोहारू केनाल में पानी चल रहा है। पानी की मात्रा बढ़ने पर बधवाना नहर में भी छोड़ा जाएगा। जिले की नहरों में 16 दिन तक पानी चलेगा। पानी पहुंचते ही विभाग अधिकारियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पानी की चोरी रोकने के लिए नहरों की निगरानी की जा रही है। हर क्षेत्र के बेलदार, जेई और एसडीओ सक्रिय हैं। सिंचाई विभाग ने 16 दिन में सभी जलघरों में पानी भरने की तैयारी की है। किसान भी फसलों की सिंचाई का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन



अभी नहरों में 350 क्यूसेक पानी चल रहा है। सोमवार तक पानी बढ़ जाएगा। लोहारू केनाल में पानी छोड़ा गया है। सभी जलघरों में पानी डाला जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया है। - कमल वर्मा, एसडीओ, सिंचाई विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें