फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 35 हजार पात्र लोगों को मिलेगा हैप्पी कार्ड योजना का लाभ : बिशंभर

Sat, 08 Jun 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित करते प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री बिशंभर सिंह और साथ में ए
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के 35 हजार पात्र लोगों को हैप्पी कार्ड योजना का लाभ मिलेगा। प्रदेश के सामाजिक न्याय, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग कल्याण एव अंत्योदय सेवा मंत्री बिशंभर सिंह ने दादरी में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित करते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन (हैप्पी कार्ड) योजना के शुरू होने से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की गरीब कल्याण की नेक सोच धरातल पर साकार हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी को सम्मान से जीने का अधिकार है। सरकार पीएम मोदी की नीति सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पर आगे बढ़ रही है। अंत्योदय परिवारों की आय बढ़ाने के लिए ब्लॉक स्तर मेले आयोजित किए गए और पात्र परिवारों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया। सरकार गरीबों की शिक्षा और उनके स्वास्थ्य के लिए उचित इलाज की व्यवस्था कर रही है।
मंत्री बिशंभर सिंह ने कहा की हैप्पी योजना से प्रदेश भर में लगभग 84 लाख लोगों को हर वर्ष हरियाणा परिवहन विभाग की बसों में एक हजार किलोमीटर तक फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी। जिला चरखी दादरी में अभी तक 35 हजार पात्र लोगों ने हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया है। आज काफी पात्र लोगों को हैप्पी कार्ड दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिक को परिवहन विभाग से अपना हैप्पी कार्ड बनवाना होगा। हैप्पी कार्ड बनवाने की ऑनलाइन सुविधा मौजूद है। यह सुविधा हरियाणा के निवासियों को दी गई है। हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए फैमिली आईडी में आय सत्यपित, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होती है। कार्यक्रम में एडीसी डॉ. जयेंद्र छिल्लर, एसडीएम नवीन कुमार व सीटीएम आशीष सांगवान समेत ईश्वर सिंह परमार, नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी, सतीश व सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



पात्र लोगों को दी बधाई
जिलास्तरीय कार्यक्रम में मंत्री बिशंभर सिंह ने पात्र लोगों को हैप्पी कार्ड सौंपकर बधाई दी। कार्ड मिलने पर पात्र लोगों ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए सरकार का धन्यवाद किया। कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल और पूर्व जिला अध्यक्ष सतेंद्र सिंह परमार ने भी संबोधित किया। जीएम रोडवेज नवीन शर्मा ने सभी मेहमानों का स्वागत किया।


योजना की जानकारी के लिए डायल करें 0172-5200600
दादरी डिपो के जनरल मैनेजर नवीन शर्मा ने बताया कि हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-5200600 पर संपर्क किया जा सकता है। कोई भी नागरिक इस नंबर पर डायल करके इस योजना के बारे में सारी जानकारी ले सकता है। इसके अलावा अन्य जानकारी के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर लॉगिन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें