फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगे 35 लाख, दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। कनाडा के एक अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम 35 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। रोहतक के उत्तम नगर निवासी पीड़ित ने इसकी शिकायत दादरी पुलिस अधीक्षक को पांच माह पहले दी थी और इकॉनोमी सेल की जांच के बाद बस स्टैंड चौकी पुलिस ने इस संबंध में झज्जर के वजीरपुर और गुरुग्राम निवासी दो व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोहतक के उत्तम नगर निवासी जितेंद्र ने गत 12 फरवरी को एसपी कार्यालय में दी शिकायत में बताया कि वह लोहारू रोड स्थित एक बिल्डिंग मैटिरियल की दुकान पर बैठता था। वह झज्जर जिले के वजीरपुर निवासी पवन को पहले से जानता था। जनवरी 2019 में पवन उसके पास आया। उसने उसे बताया कि कनाडा के रॉयल विक्टोरिया अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जॉब के लिए वैकेंसी निकली हुई है। पवन ने उसे बताया कि गुरुग्राम निवासी देवेंद्र उसका दोस्त है और वो विदेशों में नौकरियां लगवाता है। पवन ने उसे दस लाख रुपये प्रतिमाह वेतन का झांसा दिया और इस काम के बदले 35 लाख रुपये मांगे। जितेंद्र ने बताया कि 14 और 22 फरवरी 2019 को उसने खाते में डाल दिए। जुलाई 2019 में पवन का उसके पास फिर फोन आया और इसके बाद एक अगस्त 2019 को उसने पांच लाख 80 हजार रुपये फिर से खाते में डाल दिए और एक लाख 20 हजार रुपये नकद भी दिए। इसके बाद पवन ने उसे देवेंद्र नामक व्यक्ति का खाता नंबर दिया और कबची हुई रकम इस खाते में डालने को कही। इसके बाद उसने 23 लाख रुपये देवेंद्र के खाते में डाल दिए। जितेंद्र ने बताया कि इसके बाद उसने पवन को दो लाख फिर नकद दिए। उसने जब ज्वाइनिंग लेटर देने की बात कही तो पवन उसे टरकाता रहा और बाद में लॉकडाउन का बहाना बना लिया। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज व एएसआई सुनीता देवी ने बताया कि धोखाधड़ी की शिकायत की जांच जिला पुलिस कप्तान ने इकॉनोमी सेल को सौंपी थी। इकॉनोमी सेल की जांच के बाद बस स्टैंड चौकी पुलिस ने वजीरपुर निवासी पवन और गुरुग्राम निवासी देवेंद्र के खिलाफ धारा 406 व 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें