फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ग्राम प्रहरी बने 338 पुलिसकर्मी, संदिग्ध गतिविधियों पर रखेंगे नजर

Mon, 10 Apr 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी सिटी पुलिस थाना।
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर और गांवों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिला पुलिस ने 338 पुलिस कर्मचारियों को ग्राम प्रहरी और सहायक ग्राम प्रहरी की जिम्मेदारी सौंपी है। ये पुलिसकर्मी शहर के 21 वार्डों और जिले के 172 गांवों की हर गतिविधि पर नजर रखे रखेंगे। जिला पुलिस कप्तान नितिका गहलोत ने बताया कि एक गांव की जिम्मेदारी दो पुलिस कर्मचारियों को दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्राम प्रहरी और सहायक ग्राम प्रहरी नियुक्त करने का मकसद जिले में अमन और कानून व्यवस्था कायम रखने के साथ अपराधों पर अंकुश लगाना है। ग्राम प्रहरी और सहायक प्रहरी की नियुक्ति पहली बार की गई है और सभी 338 पुलिस जवान अपने कार्य में जुट गए हैं।
इनके जरिये पुलिस विभाग अपराधियों का पूरा डाटा बेस तैयार करेगा। इसमें ये जानकारी भी रहेगी कि किस गांव का कौन युवक अपराध में सक्रिय है और कौन अपराध से तौबा कर चुका है। इसके बाद पुलिस अपराध जगत में सक्रिय युवाओं पर कड़ी नजर रखेगी। पुलिस का प्रयास रहेगा कि अपराधी युवकों के संपर्क में नए युवा न आएं। इसके अलावा किस गांव में क्राइम रेट क्या है और कौन-सा अपराध ज्यादा होता है, इसकी सटीक जानकारी भी पुलिस के पास पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

- रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा ब्योरा
एसपी नितिका गहलोत ने बताया कि ग्राम प्रहरी और सहायक ग्राम प्रहरी को एक रजिस्टर दिया गया है। प्रत्येक वार्ड और गांव की अपराध से जुड़ी तमाम जानकारियां इस रजिस्टर में दर्ज की जा रही हैं। गांव में कौन शराब की अवैध बिक्री और कौन मादक पदार्थ बेचता है, इसका ब्योरा भी पुलिस जुटा रही है। वहीं, किस गांव में कितने युवा नशा करते हैं इसकी जानकारी भी ग्राम प्रहरी और सहायक ग्राम प्रहरी ने जुटानी शुरू कर दी है।
- एसपी और डीएसपी करेंगे सुपरविजन
एसपी नितिका गहलोत ने बताया कि ग्राम प्रहरी और सहायक ग्राम प्रहरी का काम की मॉनीटरिंग भी की जाएगी। नियमित समय अवधि पर उनसे बैठक कर जुटाए गए ब्योरा का अपडेट लिया जाएगा। इस मुहिम की सुपरविजन जिले के सभी डीएसपी और स्वयं एसपी करेंगी।
- इन बिंदुओं पर रहेगा पुलिस विभाग का फोकस
- गांव में कितने पुराने अपराधी हैं और कितने इस समय सक्रिय हैं।
- किस गांव में कौन-सा अपराध ज्यादा होता है और क्या कारण है।
- किसी ने गलत तरीके से संपत्ति अर्जित की है तो वो कैसे।
- किस गांव में कितने दबंग टाइप के लोग हैं और उनका क्या रवैया है।
- गांव में कितने नशा तस्कर हैं और उनसे कितने युवाओं तक नशा पहुंचता है।

अपराध पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। शहर और गांव के मौजिज लोगों से अपील है कि वो ग्राम प्रहरी व सहायक ग्राम प्रहरी को सही जानकारी दें। अगर कोई गांव में संदिग्ध गतिविधि नजर आए या फिर कोई नशीले पदार्थ बेचता है तो तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

-नितिका गहलोत, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें