फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित मेन पावर सब स्टेशन परिसर में बनेगा नया 33 केवीए सब स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में 33 केवीए सब स्टेशन निर्माण के लिए बिजली निगम ने जगह फाइनल कर दी है। यह नया सब स्टेशन रेलवे रोड स्थित मेन पावर सब स्टेशन परिसर में ही बनाया जाएगा। इससे शहर की बिजली आपूर्ति की क्षमता बढ़ेगी। कम वोल्टेज की समस्या भी दूर हो जाएगी। बिजली निगम जिले में बिजली आपूर्ति में सुधार एवं विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत है। शहर के अलावा गांवों में भी बिजली क्षमता बढ़ाई जा रही है। गांव कमोद में भी 33 केवीए का सब स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। इसी प्रकार गांव पैतावास में भी 33 केवीए का सब स्टेशन बन चुका है। निगम ने गांव सांवड़ में भी पावर सब स्टेशन निर्माण के लिए प्रपोजल भेज रखा है। गांव मकड़ाना व मकड़ानी में भी पावर क्षमता बढ़ाई जा चुकी है। गांव मोरवाला पावर सब स्टेशन की क्षमता भी बढ़ाकर 10 एमवीए की जा रही है। इस प्रकार गांवों व शहर में बिजली आपूर्ति में विस्तार के लिए निगम प्लानिंग से काम कर रहा है।
विज्ञापन

शहर की रोजाना की बिजली खपत तीन लाख यूनिट को पार कर गई है। शहर में दो पावर सब स्टेशन पहले से ही बने हुए हैं। मेन चरखी पावर सब स्टेशन और दूसरा रेलवे रोड सब पावर सब स्टेशन शामिल है। शहर में करीब 17 हजार बिजली कनेक्शन हैं। जिला बन जाने के बाद शहर की बिजली आपूर्ति में सुधार करने की जरूरत बनी हुई है क्योंकि जिला स्तर के सरकारी कार्यालय खुलने पर बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है। थोड़े समय में सचिवालय का निर्माण भी होना है। रेलवे स्टेेशन पर भी बिजली की खपत बढ़ने वाली है। रेलवे मार्ग को भी दोहरा रूप दिया गया है। शहर के रेलवे रोड स्थित पावर सब स्टेशन की क्षमता 16 से बढ़ाकर 32 एमवीए कर दी गई है।
दिसंबर माह में काम शुरू होने की उम्मीद : अब निगम शहर में रेलवे रोड स्थित सब स्टेशन परिसर में ही नया 33 केवीए का पावर सब स्टेशन बनाएगा। इसके लिए निगम ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। दिसंबर माह में इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है। इससे कम वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

गांवों को भी होगा फायदा : 33 केवीए का नया सब स्टेशन बनने से शहर में बिजली आपूर्ति व्यापक स्तर पर सुधार आएगा। इसके अलावा आसपास के गांवों में भी आपूर्ति सुधार आएगा क्योंकि इस समय शहर में गांव घसोला में बने पावर सब स्टेशन से भी कुछ भागों मेें बिजली आपूर्ति की जा रही है। शहर में यह नया सब स्टेशन बनने पर गांवों में बिजली आपूर्ति में सुधार आएगा।
निगम ने शहर में नए पावर सब स्टेशन निर्माण के लिए जगह का चयन कर लिया है। मौजूदा रेलवे रोड पावर सब स्टेशन में ही यह नया सब स्टेशन बनाया जाएगा। इसी माह के अंत तक निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। -घनश्याम, एसडीओ, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें