फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: फेसबुक पर विदेशी महिला बन युवक से की दोस्ती, भारत पहुंचने की बात कहकर 3.20 लाख ठगे

Tue, 15 Jul 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- रानीला गांव निवासी युवक की शिकायत पर दादरी साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। रानीला निवासी एक युवक से विदेशी युवती बनकर पहले फेसबुक पर दोस्ती की और उसके बाद भारत आने का झांसा देकर 3.20 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रानीला निवासी मनोज कुमार ने बताया कि 8 जून 2025 को उसकी फेसबुक आईडी पर फ्रेंसिसका मेंडिस मेंडिस नामक आईडी से रिक्वेस्ट आई। उसने इसे स्वीकार कर लिया और इसके बाद उनकी फेसबुक मैसेंजर पर चैटिंग होने लगी। उस दौरान खुद को आरोपी ने लंदन की निवासी बताया। 16 जून को उसके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा कि भारत आकर ज्वेलरी व अस्पताल के उपकरण लेने के लिए घर से 5 लाख पाउंड ले लिए हैं। आप दिल्ली आकर मुझे खरीदारी करवा देना।
विज्ञापन

मनोज कुमार के अनुसार 17 जून को उसके पास एक कॉल आई। काॅल करने वाले शख्स ने कहा कि आपकी जानकार फ्रेंसिसका मेंडिस मेंडिस लंदन से मुंबई आ गई हैं। इनके दस्तावेज में भारत आने का कारण नहीं लिखा है। इसके चार्ज के रूप में 90 हजार रुपये भेजने होंगे। उसी दिन मनोज ने दो ट्रांजेक्शन के जरिये 90 हजार रुपये भेज दिए।

इस संबंध में एसएचओ, दादरी साइबर पुलिस थाना पीएसआई अंकित ने बताया कि एक शिकायत मिली थी। उस पर संज्ञान लेकर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही पटाक्षेप करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

- करेंसी बदली न होने की बात कहकर फिर डलवाए रुपये
मनोज के अनुसार, कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि फ्रेंसिसका मेंडिस मेंडिस के पास करेंसी ज्यादा है। इसके चलते वह बदली नहीं करवा पा रही हैं। आपको 80,500 रुपये देने होंगे। इसके बाद यह राशि भी मनोज ने डलवा दी। इसके बाद मुंबई से दिल्ली का टिकट कराने व खाने-पीने के खर्च का हवाला देकर डेढ़ लाख रुपये और मांगे गए। मनोज ने यह राशि भी डाल दी। इसके बाद एक लाख की और मांग की गई तो उसे संदेह हुआ। यह राशि तो मनोज ने नहीं डाली, लेकिन, इससे पहले 3.20 लाख रुपये गंवा दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें