फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शहीद अशोक की स्मृति में 32 युवाओं ने किया रक्तदान

Thu, 11 Jan 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बौंदकलां के रानीला में आयोजित शिविर में रक्तदान करता युवा और मौजूद अन्य। 
विज्ञापन
बौंदकलां। मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन की ओर से बुधवार को गांव रानीला में चिकित्सा शिविर और रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर शहीद अशोक कुमार की स्मृति में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता प्रधान मुंशीराम, सेठ संजू और जसवीर सिंह ने की।
विज्ञापन

शिविर में बतौर मुख्य अतिथि सरपंच भोलू परमार और गोशाला प्रधान हनुमान सिंह ने शिरकत की। उन्होंने संगठन के इस सामाजिक कार्य की सराहना की। रक्तदान शिविर में एम्स बाढसा की टीम ने 22 यूनिट रक्त एकत्रित किया और रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। चिकित्सा शिविर में श्रीकृष्ण कैंसर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मधुलिका, रितेश, नरबीर आदि ने सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में सामान्य बीमारी के 265 रोगियों की जांच कर निशुल्क दवा दी गई।
संगठन युवा विंग के अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल साहू ने कहा कि रक्तदान करने से हमारा रक्तचाप सामान्य रहता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। शहीद अशोक भी ऐसे ही सपूत थे, जिसने के लिए धरती की रक्षा के लिए स्वयं को ही देश के लिए अर्पित कर दिया था। इस दौरान अजय, गोलू अलारिया, दर्शन साहू, रवि साहू, चांद साहू, तस्वीर, अजीत, मोहित, मंजीत, मानज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें