फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रोजगार मेले में 98 युवाओं का चयन, 30 यूनिट रक्त एकत्रित

Thu, 18 Apr 2024 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी के समसपुर आईटीआई में आयोजित शिविर में रक्तदान करते युवा। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। माॅडल दादरी जिला बनाओ संगठन की ओर से बुधवार को गांव समसपुर स्थित श्याम आईटीआई में रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और रोजगार मेला लगाया गया। संगठन का यह 34वां रोजगार मेला, 821वां रक्तदान और 842वां स्वास्थ्य शिविर रहा। मेले में 98 युवाओं का रोजगार के लिए चयन हुआ। एम्स बाढसा की टीम ने 30 यूनिट रक्त एकत्र किया।
विज्ञापन

सुबह रक्तदाताओं को बैज लगाकर रक्तदान शिविर की शुरुआत की गई। संगठन के युवा विंग अध्यक्ष अनिल साहू ने बताया कि गीतांजलि अस्पताल से डॉ. दीप्ति रंजन राउत, डाॅ. मधुलिका की टीम ने विद्यार्थियों की आंखों और सामान्य रोगों की जांच कर जरूरतमंदों को निशुल्क दवा दी।

रोजगार मेले में कंपनी प्रतिनिधियों ने दसवी, बारहवीं, बीए, बीएससी, बीकॉम, आईटीआई, डिप्लोमाधारकों के साक्षात्कार लिए। कंपनी से सुनील, दीपेंद्र तिवारी, अमरदीप सोनी, नरेश शर्मा, अमित ने साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी करवाई। इस दौरान 203 युवकों ने पंजीकरण करवाया जिनमें से 98 का अंतिम चयन किया गया।
विज्ञापन

संगठन की युवा इकाई के अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल बलवान साहू ने कहा कि युवा अपने स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा देकर उद्यमी बनें। संस्थान के संचालक वेदपाल जाखड़ ने शिविर की अध्यक्षता की। सेवानिवृत्त मेजर सुमित पूनिया मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर अरुण दहिया, सुषमा, राधा, पुष्पा, गोपाल कृष्ण, बिजेंद्र फौगाट, नरेश लेघा, जसबीर पांडवान, रामबीर लांबा, विनय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें