फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नहर टूटने से खेतों में 30 एकड़ खड़ी फसलों में पानी भरा

Fri, 25 Aug 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव गोपी के पास लाडावास डिस्ट्रीब्यूटरी बुधवार रात ओवरफ्लो होने से टूट गई। इससे 30 एकड़ में खड़ी फसलों में पानी भर गया। इतना ही नहीं खजूर का बाग व पॉलीहाउस तक भी डिस्ट्रीब्यूटरी का पानी पहुंच गया और इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि डिस्ट्रीब्यूटरी में पिछले दो दिनों से क्षमता से अधिक पानी की आपूर्ति हो रही थी। रात को ओवरफ्लो होने से नहर टूट गई। पानी के तेज प्रवाह से नहर के किनारे टूट गए और पानी का बहाव खेतों की ओर हो गया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचh सिंचाई विभाग की टीम ने जेसीबी व ट्रैक्टर की मदद से नहर को पाटने का काम किया। 20 घंटे बाद भी नहर को ठीक नहीं किया जा सका। किसान मनोहर लाल, विजयपाल श्योराण, राजकुमार, विकास, राजेंद्र सिंह, जयबीर सिंह, संजय कुमार, संदीप डबास ने बताया कि उन्होंने नहर के टूटते ही सिंचाई विभाग को सूचित कर दिया था लेकिन दो घंटे बाद भी पीछे से पानी बंद नहीं करने से काफी संख्या में एकड़ में खड़ी कपास, ग्वार व बाजरे की पकी हुई फसलों में पानी भर गया। जलभराव के कारण नहर के साथ बने एक रिहायशी मकान में भी दरारें आ गई। नहर के पानी से पॉलहाउस व खजूर का बाग भी लबालब हो गया। किसानों ने जिला प्रशासन से फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


बालरोड-पालडी के समीप भी टूटी थी नहर
बुधवार सुबह सतनाली फीडर बालरोड और पालडी के समीप टूट गई थी। इससे दोनों गांवों की करीब 200 एकड़ में खड़ी फसल जलमग्न हो गई थी। वहीं, बुधवार रात गोपी के पास डिस्ट्रीब्यूटरी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें