फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 67 साल में दादरी हलके से 2 तो बाढड़ा से 5 महिलाओं ने लड़ा विधानसभा चुनाव

Tue, 10 Sep 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैशबैक:
विज्ञापन

8 में से तीन महिलाओं को ही चुनाव जीतने में मिली कामयाबी, आखिरी चुनाव में नैना चौटाला ने सर्वाधिक वोट लेने का बनाया था रिकॉर्ड
बाढड़ा के मतदाता 3 बार महिला प्रत्याशी को विधायक बनाकर भेज चुके विधानसभा
हनी सोनी
चरखी दादरी। विधानसभा चुनाव लड़ने में जिले की महिला नेता पीछे हैं। पिछले 67 साल के आंकड़ों पर गौर करें तो 7 महिलाओं ने ही दोनों विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ा है। इनमें से तीन को जीत हासिल हुई। अहम बात यह है कि दादरी के बजाय बाढड़ा हलके में राजनीतिक पार्टियों ने महिला प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में ज्यादा उतारा है।
बाढड़ा हलके की बात करें तो वर्ष 1967 से लेकर 2019 तक 5 महिलाओं ने विधानसभा चुनाव लड़ा। वर्ष 1967 के चुनाव में कांग्रेस ने चंद्रावती को पहली महिला उम्मीदवार के तौर पर उतारा था। वह तीसरे नंबर पर रही थीं। इसके बाद वर्ष 1968 के चुनाव में कांग्रेस ने दया कुमारी को उम्मीवार बनाया। फिर वर्ष 1972 के चुनाव में कांग्रेस ने लज्जा रानी को मैदान में उतारा और उन्होंने 6278 वोटों से जीत हासिल की।
विज्ञापन

वर्ष 1977 में कांग्रेस ने दया कुमारी को फिर से चुनाव लड़वाया, लेकिन वह हार गईं। वर्ष 1982 में लोकदल ने चंद्रावती को अपना प्रत्याशी बनाया और उन्होंने 1097 वोटों से जीत दर्ज की। इसके बाद वर्ष 2019 के चुनाव में नैना चौटाला के रूप में बाढड़ा हलके को तीसरी महिला विधायक मिलीं। नैना चौटाला के नाम सर्वाधिक वोट लेने का रिकाॅर्ड है। बाढड़ा हलके से वर्ष 2014 में सविता ने एचएएलपी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा।
विज्ञापन


- दादरी हलके में वर्ष 1991, 1996 व 2000 में लड़ा महिला प्रत्याशी ने चुनाव
दादरी हलके से वर्ष 1991, 1996 और 2000 में महिला प्रत्याशी ने विधानसभा चुनाव लड़ा। पहली बार दादरी हलके से वर्ष 1991 में बिमला देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा। इसके बाद वर्ष 1996 में एसएपी ने शकुंतला देवी को उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा। वर्ष 2000 में शकुंतला देवी ने इनेलो प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा। इन तीनों चुनाव में महिला प्रत्याशी की हार हुई।

किस महिला प्रत्याशी को किस चुनाव में मिले कितने वोट
वर्ष- हलका नाम - वोट मिले- परिणाम
1967-बाढड़ा- चंद्रावती-9635- हार
1968- बाढड़ा- दया कुमारी- 7159- हार
1972- बाढड़ा- लज्जा रानी- 21,591- जीत
1982- बाढड़ा-चंद्रावती-21,905- जीत
1991- दादरी- बिमला-56- हार
1996-दादरी- शकुंतला देवी- 9968-हार
2000- दादरी- शकुंतला-23,166-हार
2019- बाढड़ा- नैना चौटाला-जीत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें