कादमा। गांव कादमा में ऊण के मोड़ के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी और दो बाइकों में टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से कार समेत भाग गया।
दुकानदार धर्मेंद्र ने बताया कि उनकी दुकान के बाहर स्कूटी और बाइक खड़ी थी। तभी गांव दगड़ौली की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने दुकान के बाहर खड़े तीनों वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। दुकानदार के अनुसार, टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से सतनाली की दिशा में भाग गया। वहीं, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद