फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्लॉट के विवाद में हुई मारपीट में दो महिलाओं समेत 3 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। घिकाड़ा रोड स्थित प्लॉट के विवाद में मंगलवार सुबह हुई मारपीट में दो महिलाओं समेत तीन घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शिकायत पर तीन नामजद व 5 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अस्पताल में भर्ती शकुंतला, रीता व खुशीराम ने बताया कि मंगलवार सुबह मालपोष गांव के बलवान व उनके साथ 10-12 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। वे लोग बोल रहे थे कि अगर प्लॉट खाली नहीं किया तो वे उन्हें जान से मार देंगे। इसके बाद हमलावरों ने उन पर लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इस हमले में उनके सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। महिला शकुंतला व रीता ने बताया कि हमले में उनके पांव और हाथ टूट गए हैं। वहीं, रीता के सिर में चोट लगी है।
जांच अधिकारी संदीप पिलानियां ने बताया कि शिकायत पर 3 नामजद और 5 अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस पर लगाया कार्रवाई नहीं करने का आरोप : घायल महिला के पति दीपक ने बताया कि 2008 में उन्होंने प्लॉट लिया था। तबसे वह उस पर काबिज हैं। मालपोष गांव का बलवान मंगलवार सुबह 10-12 लोगों के साथ उनके प्लॉट पर आया और उनकी मां व पत्नी पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने प्लॉट खाली नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी है। दीपक के अनुसार, जून में उन्होंने इस बारे में पुलिस को दरखास्त भी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, ऊपर से उन पर ही झूठी एफआईआर दर्ज करवा दी। उस मामले में वह सुबह डीएसपी बाढड़ा के पास जा रहे थे। तभी आरोपियों ने पत्नी व मां पर हमला कर दिया। दीपक के पास धारदार हथियार भी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें