फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नर्सरी पंजीकरण के लिए तीन दिन शेष, जल्द करें आवेदन

Wed, 12 Mar 2025 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 10
विज्ञापन

गांव भैरवी स्थित जिला खेल विभाग कार्यालय। संवाद
:::::::::::
- निजी नर्सरी संचालक खेल विभाग से पंजीकरण कराने के लिए 15 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्रदेश के निजी नर्सरी संचालक व नर्सरी खोलने के इच्छुक पात्र 15 मार्च तक हरियाणा खेल विभाग की साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अपनी नर्सरी को पंजीकृत करा सकते हैं। अब पंजीकरण व आवेदन के लिए केवल 3 दिन ही शेष हैं।


विभाग की ओर से प्रदेश के सभी खेल नर्सरी संचालकों से अपनी नर्सरी को पंजीकृत कराने और नई नर्सरी संचालन के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए 15 मार्च अंतिम तिथि घोषित की गई है। पात्र 15 मार्च तक स्वयं या किसी सीएससी पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद विभाग की ओर से नर्सरी की छंटनी प्रक्रिया की जाएगी फिर खेल विभाग को इसकी सूची जारी की जाएगी। बाद में ये नर्सरियां राजकीय योजनाओं का लाभ उठा सकेंगी। स्वयं से आवेदन करने के इच्छुक पात्र हरियाणा खेल विभाग की साइट पर जाएं। यहां पर अप्लाई फोर नर्सरी करें। इसमें अप्लाई फोर नर्सरी पंजीकरण 2025-26 पर क्लिक करें। इसके बाद फोन नंबर भरकर लॉग-इन करें और अन्य डिटेल भरकर सबमिट करें।
विज्ञापन


- अप्रैल से शुरू होंगे नर्सरी के दाखिले
खेल विभाग से संजय कुमार ने बताया कि अप्रैल माह से नर्सरी में खिलाड़ियों के दाखिले शुरू हो जाएंगे। इसके लिए खिलाड़ियों को ट्रायल की तैयारी करनी होगी। ट्रायल के आधार पर प्रत्येक नर्सरी में 25 खिलाड़ियों का दाखिला होगा। इसमें उनकी शारीरिक क्षमता व खेल कौशल जांचा जाएगा।

वर्सन:
खेल विभाग की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। अब कम दिन ही शेष हैं। 15 मार्च के बाद पोर्टल बंद हो जाएगा। इच्छुक पात्र जल्द आवेदन कर लाभ उठा सकते हैं।
-संधूबाला, जिला खेल अधिकारी, दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें