फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पुराना झज्जर मार्ग पर तोड़े 290 चबूतरे, 10 भवन गलत बने होने का अंदेशा

विज्ञापन
पुराना झज्जर रोड पर एक साथ चलतीं दो जेसीबी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। छह दिवसीय अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे दिन शनिवार को पुरानी झज्जर रोड पर जेसीबी चली। नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम ने पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में करीब 290 चबूतरे तोड़े। आठ घंटे तक लगातार अभियान चलाया और सरदार झाडू सिंह चौक रोड पर समापन किया गया। अहम बात ये रहे कि पुराना झज्जर रोड पर बने 10 भवनों के गलत होने का अंदेशा है और इसके चलते पीडब्ल्यूडी टीम ने सजरा देखकर रोड की कुछ जगहों पर पैमाइश भी की।
विज्ञापन

पुराना झज्जर रोड कई जगहों पर 44 की जगह 41 फुट और इससे कम भी मिला। विभागीय टीम में शामिल सदस्यों के अनुसार राजस्व विभाग की मार्फत रोड की पैमाइश करवाने की कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। वहीं, सूत्रों के अनुसार इन भवनों के मालिकों को पीडब्ल्यूडी की ओर से नोटिस भी जारी किए जा सकते हैं।
शनिवार सुबह करीब 9 बजे नंदीशाला मोड़ के समीप से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई। शनिवार को सुबह से शाम तक पुराना झज्जर रोड पर एकसाथ दो जेसीबी चलीं। कुछ जगहों पर जेसीबी और टीम पहुंचते ही भवन मालिक रजिस्ट्री लेकर बाहर निकल आए। हालांकि सजरा देखने के बाद उनके तेवर ढीले पड़ गए। कुछ ने तो खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया जबकि कुछ खड़े होकर जेसीबी से अपना अतिक्रमण हटता देखने लगे।
विज्ञापन


एक गली पर डली मिली छत, टीम ने खींचा फोटो
पुराना झज्जर रोड स्थित एक गली पर अवैध रूप से छत डली मिली। दरअसल, इस गली के दोनों कॉर्नर पर एक ही मालिक की बिल्डिंग है। अपनी हद में उसने दोनों बिल्डिंगों को छत के जरिये मिला रखा है। नगर परिषद अधिकारियों की मानें तो नियमानुसार ऐसा करना गलत है और उक्त बिल्डिंग मालिक को नोटिस दिया जाएगा। उसके कारनामे की फोटो टीम में शामिल कर्मचारी ने मोबाइल में कैद कर ली।

चबूतरे के साथ पेयजल कनेक्शन भी टूटे
पुराना झज्जर रोड पर कुछ लोगों ने अपने चबूतरों के नीचे ही पेयजल लाइनें दबा रखी थीं। शनिवार को इन चबूतरों पर जेसीबी का पंजा चलने से पेयजल कनेक्शन भी टूट गए। बाद में मकान मालिक जैसे-तैसे कर लाइन से व्यर्थ बह रहे पानी को रोकने का प्रयास करते नजर आए।

70 से अधिक कर्मचारी रहे शामिल
अतिक्रमण हटाओ मुहिम में 70 अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। इनमें पुलिस विभाग के 30 जवान, नगर परिषद के 37 अधिकारी और कर्मचारी व पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारी व कर्मचारी मुहिम का हिस्सा रहे। शनिवार को नगर परिषद की मार्फत 9 घंटे जेसीबी चली।


पुराना झज्जर रोड पीडब्ल्यूडी की मिलकियत है और वहां जो भवन गलत बने होने का अंदेशा है उन्हें नोटिस पीडब्ल्यूडी की ओर से दिए जाने हैं। इस मार्ग पर एक गली गलत तरीके से कवर की गई है और इस पर नगर परिषद की ओर से नोटिस दिया जाएगा। शनिवार को करीब 290 चबूतरे तोड़े गए।
विज्ञापन

-मुकेश कुमार, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें