फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लिपिकों की हड़ताल से वाहन पंजीकरण शाखा को 2.90 करोड़ रुपये का नुकसान, 3000 आवेदन लंबित

Thu, 03 Aug 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सरल केंद्र जहां वाहनों के पंजीकरण के आवेदन स्वीकार किए जाते हैं।
विज्ञापन
चरखी दादरी। लिपिकों की हड़ताल के कारण वाहन पंजीकरण शाखा को प्रतिदिन 10 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। साथ ही विभाग में प्रतिदिन 100 से अधिक लोग अपने कार्याें के लिए चक्कर लगाने को मजबूर हैं। पिछले 29 दिनों से चल रही हड़ताल के कारण शाखा को करीब 2.90 करोड़ के राजस्व का नुकसान हुआ है। साथ ही तीन हजार आवेदन भी लंबित हैं।
विज्ञापन

बता दें कि गत 5 जुलाई से एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के करीब 380 लिपिकों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। इनके हड़ताल पर होने के कारण लघु सचिवालय वाहन पंजीकरण शाखा में प्रतिदिन आने वाले 100 से अधिक आवेदन भी लंबित पड़े हैं। शाखा में प्रतिदिन औसतन 50 नए वाहन पंजीकरण, एनओसी, डुप्लीकेट आरसी, पुन: पंजीकरण होते हैं। वहीं 50 से अधिक वाहनों के नाम स्थानांतरण, लोन चढ़ाना, लोन उतारना, नए पुराने वाहनों के पंजीकरण सहित शाखा के सभी काम लंबित हैं।
हड़ताल के चलते प्रतिदिन आने वाले करीब 150 लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं विभाग व प्रशासन की ओर से 29 दिन बीतने के बावजूद भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था तक नहीं की गई है। शाखा में प्रतिदिन होने वाले 100 से अधिक वाहन पंजीकरण से औसतन 10 लाख रुपये का राजस्व भी शाखा को मिलता था। साथ ही नए पुराने वाहनों के करीब 3 हजार पंजीकरण अब लंबित हैं।
विज्ञापन



लिपिक आज बजाएंगे थाली
हड़ताल के 30वें दिन लिपिक अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार थाली बजाकर रोष जताएंगे। वहीं भूख हड़ताल भी 12वें दिन जारी रही तथा बुधवार को मोहित, जगप्रवेश, जगमोहन, सौरभ, नरेश व दीपक उपायुक्त कार्यालय क्लर्क भूख हड़ताल पर बैठे। लिपिकों का कहना है कि एक ओर सरकार उनकी मांग को जायज ठहरा रही है वहीं दूसरी ओर राहत भी नहीं दे रही है। करीब 70 विभागों में लोग अपने कार्याें के लिए चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांग नहीं मान रही है। कार्यालयों में काम का अत्याधिक भार बढ़ता जा रहा है। यही हालात रहे तो सरकार को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें