फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चेक बाउंस से संबंधित 29 मामलों का हुआ निपटारा

Sun, 22 Nov 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते न्यायाधीश।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शनिवार को न्याय परिसर में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स अधिनियम की धारा 138 (चेक बाउंस) से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अदालत में 29 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा हुआ। इन मामलों में कुल 1,64,72,362 रुपये की समझौता राशि निर्धारित की गई।
विज्ञापन

यह आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों पर हुआ। जिला एवं सत्र न्यायाधीश देश राज चालिया के मार्गदर्शन में यह विशेष लोक अदालत लगाई गई। चालिया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष भी हैं।
देश राज चालिया, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार और न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लक्ष्य गर्ग की पीठों ने मामलों की सुनवाई की। अदालत में कुल 177 मामलों को सुनवाई के लिए लिया गया था। इनमें से 29 मामलों का आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

लोक अदालत का महत्व : मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजीव काजला ने बताया कि अदालत के लिए पहले से आवश्यक तैयारियां की गई थीं। अधिवक्ताओं और पक्षकारों को भी इसके संबंध में जागरूक किया गया।
इसी कारण बड़ी संख्या में मामले सुनवाई के लिए प्रस्तुत हुए। काजला ने लोक अदालत को विवादों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रभावी माध्यम बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें