फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 1.79 लाख कार्ड धारकों ने करवाई केवाईसी, 2878 हुईं रद्द

Thu, 13 Mar 2025 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 02
विज्ञापन

शहर स्थित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय। संवाद

- ई-केवाईसी न करवाने पर कट सकता है राशन कार्ड, लाभ से वंचित हो सकते हैं लाभार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से सभी डिपो पर राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। इसके लिए पात्र लाभार्थी अपने नजदीकी किसी भी डिपो पर जाकर ई-केवाई सी करवा सकते हैं। अब तक जिला के 1.79 लाख कार्ड धारकों ने करवाई केवाईसी करवाई है जबकि 2,878 केवाईसी विभाग की ओर से रद्द की गई हैं।
जिले में 98,020 कार्ड धारक परिवार हैं। इनमें 3,57,185 सदस्य हैं। अब तक जिले में 1,79,210 लोगों ने ही ई-केवाईसी करवाई है। इनमें से विभाग ने 2,878 केवाईसी रद़्द की हैं। विभाग की ओर से जिले में तीन खंड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

अगर बात करें खंड अनुसार तो दादरी खंड में 110 राशन डिपो बनाए गए हैं। इसमें 52,033 राशन कार्ड धारक हैं, जिनमें 1,87, 632 लोगों को राशन मिलता है। फरवरी तक खंड के 76,626 लोगों ने डिपो पर जाकर अपनी ई-केवाईसी करवाई है जबकि 1346 लोगों की केवाईसी रद्द हुई हैं।
वहीं, अगर बाढड़ा खंड की स्थिति देखें तो यहां पर 30,760 कार्ड धारक हैं। 65 राशन डिपो संचालित किए जा रहे हैं। खंड के 1,12,182 लोगों में से 65,990 लोगों ने ई-केवाईसी करवाई है जबकि 1050 केवाईसी विभाग ने रद्द की हैं।
इसी तरह, बौंद खंड की अगर बात करें तो यहां पर 15,227 परिवार राशन ले रहे हैं जबकि सबसे कम 27 डिपो बनाए गए हैं। खंड के 57,371 लोगों में से 33,594 लोगों ने ई केवाईसी करवाई है जबकि 482 लोगों की केवाईसी रद्द हुई हैं। विभाग की ओर से कार्ड धारकों का डाटा अपडेट करने के लिए प्रकिया शुरू की गई थी। इससे पता चल सकता है किस घर में कितने सदस्य हैं। इनमें कितने लोग जिंदा हैं, कितनी लड़कियों की शादी हो चुकी है, कितने लोगों के पास राशन पहुंच रहा है। अब जिन लोगों की ई-केवाईसी रद्द हुई हैं, उन्हें दोबारा अपनी केवाईसी सत्यापित करवानी होंगी।
विज्ञापन


- इन कारणों से केवाईसी हुई रद्द
विभाग की ओर से ई-केवाईसी करवाने वाले लोगों में से कुछ लोगों की केवाईसी रद्द की गई हैं। इसका कारण पात्र का बायोमैट्रिक का मिलान न होना और नाम, दस्तावेज संबंधी अन्य खामियां मिलना है। इसके चलते विभाग ने केवाईसी रद्द कर दी हैं। ताकि, दोबारा सही तरीके से मैच हो सकें। पात्र अपने डिपो में जाकर केवाईसी संबंधी डिटेल प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें