फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 281 युवाओं को मिला रोजगार, 123 ने किया रक्तदान

Sun, 04 Feb 2024 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी गेट स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित कैंप में रक्तदान करता युवा। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। चरखी गेट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में रक्तदान, निशुल्क चिकित्सा शिविर और रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कपूरी पहाड़ी के बाबा वेदनाथ ने शिरकत की। वहीं, आयोजन की अध्यक्षता वार्ड 16 के पार्षद सुधीर स्वामी व मंदिर संचालक कृष्ण अत्री ने संयुक्त रूप से की। रक्तदान शिविर में 123 यूनिट रक्त एकत्र किया गया जबकि रोजगार मेला में 281 युवाओं को रोजगार मिला।
विज्ञापन

शिविर के आयोजक मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन युवा विंग अध्यक्ष एडवोकेट अनिल साहू ने बताया कि शिविर प्रदेश के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल के पिता स्व. कैप्टन कर्ण सिंह दलाल की स्मृति में लगाया गया। रक्तदान शिविर में एम्स बाढड़ा की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। वहीं, चिकित्सा शिविर में डाॅ. कमल राणा, डाॅ. मधुलिका, डाॅ. नरेंद्र वशिष्ठ, डाॅ. दिनेश ग्रेवाल, डाॅ.आयुष, डाॅ. दीप्ति रंजन ने अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सा शिविर में 527 लोगोंं की आंख, कान, नाक, गला, कैंसर, दांतों सहित पीलिया व अन्य सामान्य बीमारियों की जांच कर निशुल्क दवाएं दी गईं।
अनिल साहू ने बताया कि रोजगार मेले में 527 युवाओं ने पंजीकरण करवाया। शिवम ऑटोटेक ने 32, माइक्रो टर्नर ने 28, डायनमिक ने 17, टाईटवेल ने 27, एजीएन ने 19, कृष्णा फोर्जिंग ने 13, हाईटेक ने 9, अमूल ने 23, फेम इंडिया ने 45, प्रणव विकास ने 40, लार्ज मेडिक्योर ने 20 , मैराथन ने 10, पॉलीटेक यूनोमिंडा ने 25 युवाओं के साक्षात्कार लिए। इनमें से 281 युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया गया। इस अवसर पर कृष्ण, रामकिशन यादव, मोनू यादव, अन्नु शार्म, सीटू फौगाट, आकाश स्वामी, सुमित, संदीप फौगाट, राज फौगाट, राज यादव, अंशुल, आशु शर्मा, सोनू सैनी, आशीष गोयल, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें