फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दो दिवसीय राज्यस्तरीय रोप जंप कप का हुआ आगाज, प्रतिभा दिखाने पहुंचे 270 खिलाड़ी

Sun, 22 Dec 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कादमा में प्रतियोगिता शुभारंभ के दौरान खिलाड़ी और अतिथि। 
विज्ञापन
चरखी दादरी/कादमा। गांव कांहड़ा स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल में हरियाणा जंप रोप संघ की ओर से 16वीं हरियाणा जंप रोप प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। दो दिवसीय स्पर्धा का शनिवार शाम आगाज किया गया। प्रतियोगिता में हिसार, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, अंबाला, पंचकूला, करनाल व चरखी दादरी जिलों के 270 खिलाड़ी सहभागिता निभाएंगे।
विज्ञापन


संघ के तकनीक निदेशक शिव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के शुभारंभ पर लोहारू एसडीएम मनोज दलाल ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। वहीं, बतौर विशिष्ट अतिथि योगिनी वसुधा व बीके ज्योति ने शिरकत की। प्रथम दिन 100 प्रतिभागियों ने अपना कौशल दिखाया। स्टैंड विद नेचर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण श्योराण, हिंद स्कूल निदेशक छाजू राम, महेंद्र सिंह व संघ अध्यक्ष मास्टर सुनील, सुरेंद्र आर्य व स्कूल प्रबंधक अमित ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।
हरियाणा जंप रोप संघ के महासचिव वीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। पहले दिन रेफरी की भूमिका सुमन राठी, कपिल हुड्डा, विकास, हेमंत, हिमांशु, दक्ष, अंकित, जतिन डांगी, साक्षी कश्यप आदि ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें