वीरवार को सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन करवाने पहुंचे लोग।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में वीरवार को विदेश जाने वाले 20 लोगों समेत 2687 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की डोज दी गई। इसके साथ ही कोरोना जांच के लिए 593 नए सैंपल भी लिए गए। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि लगातार 17वें दिन भी कोई कोरोना पॉजिटिव केस न मिलने से जिला अभी भी कोरोना मुक्त है। फिलहाल 451 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं।
डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि वीरवार को विदेश वापसी करने वाले लोगों के लिए सिविल अस्पताल में स्पेशल सेशन लगाया गया जिसके तहत 20 लोगों को कवर किया गया। वीरवार को जिले में 12 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन हुआ। उन्होंने बताया कि 1169 लोगों को को-वैक्सीन और 1518 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई। उन्होंने बताया कि 18 प्लस आयुवर्ग के 1010 लोगों को को-वैक्सीन और 897 को कोविशील्ड लगाई गई। वहीं, 45 प्लस आयुवर्ग में 621 लोगों को कोविशील्ड और 158 को को-वैक्सीन दी गई। सीएमओ डॉक्टर सुदर्शन पंवार ने बताया कोरोना पॉजिटिव केस न होने के बावजूद जिले में सैंपलिंग प्रक्रिया लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि अब तक दादरी जिले से 212658 सैंपल लिए जा चुके हैं।
सिविल अस्पताल में सबसे अधिक तो अचीना में हुआ सबसे कम वैक्सीनेशन
वीरवार को सिविल अस्पताल में 766, बौंदकलां में 160, अचीना में 21, रानीला में 180, सांवड़ में 253, झोझूकलां में 181, बलकरा में 150, गोपी में 331, बाढड़ा में 264, हड़ौदी में 231 व छपार में 150 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वीरवार को मातृ-शिशु अस्पताल, इमलोटा, संतोकपुरा, माईकलां, मानकावास और कादमा में वैक्सीनेशन नहीं किया गया।