फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 25,922 क्विंटल सरसों और 401 क्विंटल गेहूं की हुई उठान

Sat, 12 Apr 2025 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी मंडी में बारिश में भीगने के बाद सरसों की ढेरी। संवाद
विज्ञापन
फोटो 40 शनिवार को दादरी मंडी से सरसों की उठान करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन


फोटो 41
दादरी मंडी में बारिश में भीगने के बाद सरसों की ढेरी। संवाद


- शनिवार को एजेंसी ने शुक्रवार तक मंडी पहुंची 5668 क्विंटल सरसों और 3171 क्विंटल गेहूं खरीदा, नया एक भी किसान नहीं पहुंचा मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी जिले के शनिवार को तीन केंद्रों पर सरसों और छह केंद्रों पर गेहूं की नई आवक नहीं हुई। केंद्रों पर पहले से पहुंची सरसों व गेहूं की खरीद की गई। खरीद प्रक्रिया धीमी ही रही। एजेंसी ने 5668 क्विंटल सरसों और 3171 क्विंटल गेहूं खरीदा। हालांकि, खरीद धीमी रखकर एजेंसी ने उठान पर जोर रखा और शाम तक 25,922 क्विंटल सरसों और 401 क्विंटल गेहूं की उठान हुई।
दो दिन बारिश होने के चलते एजेंसी ने किसानों से शनिवार और रविवार को मंडी न आने की अपील की थी। शनिवार को एक भी नया किसान मंडी नहीं पहुंचा। इसके कारण एजेंसी ने खरीदी गई सरसों की उठान की तरफ ध्यान दिया।
विज्ञापन

दादरी मंडी से शनिवार को 22,069 क्विंटल सरसों की उठान हुई जबकि बाढड़ा मंडी में 3000 और झोझूकलां से 853 क्विंटल सरसों की उठान हुई। वहीं, एजेंसी ने शनिवार को बेरला केंद्र से 401 क्विंटल गेहूं की उठान कराई जबकि अन्य पांच केंद्रों पर गेहूं की उठान नहीं हुई।
अब तक की स्थिति देखें तो दादरी जिले में अब तक 17,418 किसानों ने सरसों बेचने के लिए गेटपास कटवाए हैं। वहीं, तीनों केंद्रों पर अब तक 4,25,884 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। एजेंसी ने इसमें से 2,69,683 क्विंटल की खरीद की है। इतना ही नहीं, अब तक तीनों केंद्रों से खरीदी गई सरसों में से 1.84 लाख क्विंटल की उठान हो चुकी है। करीब साढ़े 89 हजार क्विंटल सरसों अब भी खरीद केंद्रों पर पड़ी है।
- गेहूं के अब तक कटे हैं 1267 गेटपास
दादरी जिले में इस बार 6 केंद्रों पर गेहूं की खरीद हो रही है। अब तक इन केंद्रों पर कुल 1267 गेटपास कटे हैं। अब तक सभी छह केंद्रों पर 85,363 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। एजेंसी ने इसमें से 28,256 क्विंटल की खरीद की है। खरीदे गए गेहूं में से महज 401 क्विंटल की ही उठान हो पाई है।
विज्ञापन


वर्सन:
खरीद केंद्रों पर शनिवार को नई आवक नहीं हुई। तीनों केंद्रों से शनिवार को 25,922 क्विंटल सरसों की उठान की गई। उठान प्रक्रिया अब तेज हुई है। प्रयास रहेगा कि खरीदी गई सरसों में से रविवार शाम तक अधिक से अधिक गोदाम तक पहुंचा दी जाए।
-सतीश कुमार, परचेज मैनेजर, हैफेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें