फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: तीन राजकीय आईटीआई में हुए 727 दाखिले, 257 सीटें खाली

Fri, 30 Aug 2024 04:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम तिथि में दो दिन शेष, दस्तावेज सत्यापित करवा दाखिला नहीं ले रहे युवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले की राजकीय आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि में केवल दो ही दिन शेष हैं। अब तक तीन संस्थानों में 727 दाखिले हो चुके हैं। वहीं, 257 सीटें अभी खाली हैं।
रावलधी राजकीय नोडल आईटीआई में 604 सीटें हैं। इनमें से अभी तक 90 सीटों पर दाखिले नहीं हुए हैं। संस्थान प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि संस्थान के 20 में से 14 ट्रेड फुल हो चुके हैं। छह ट्रेड की 90 सीटें खाली हैं। अब युवा दाखिले में कम रुचि दिखा रहे हैं। दस्तावेज सत्यापित कराने के बाद फीस भरने के लिए वापस नहीं आ रहे हैं। संस्थान में ड्रेस मेकिंग, कारपेंटर, वेल्डर, पेंटर, स्टेनो हिंदी आदि सीटें खाली हैं। इनमें युवा बहुत कम रुचि दिखा रहे हैं। दाखिला टीम में वर्ग अनुदेशक विकास, सुरेश, हरीश, जयवीर, बिजेंद्र, प्रदीप बामला आदि सदस्य शामिल हैं। ये सीटें पूरी करने में अपना यथा संभव सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महिला आईटीआई में पांच ट्रेडों की 160 सीटें हैं। इनमें से अभी तक 50 पर दाखिले हुृए हैं। संस्थान प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि इस साल छात्राओं की रुचि कम है। नए दाखिले के लिए आवेदन भी कम रहे। अब तक संस्थान की 110 सीटें रिक्त पड़ी हैं। कादमा संस्थान व दाखिला प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि संस्थान में 220 सीटें हैं। इनमें से दो ट्रेडों की सीटें फुल हो चुकी हैं। आठ ट्रेडों में अभी दाखिले होने बाकी हैं। अब तक संस्थान की 57 सीटें खाली है। 163 पर दाखिले हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त दखिले की अंतिम तिथि है। जिन युवाओं को दाखिला लेना है, वे जल्द संस्थान में जाकर अपना दाखिला लेना सुनिश्चित करें।
फोटो - 28
रावलधी आईटीआई में दाखिला लेने पहुंचे युवा। संवाद
फोटो- 29
कादमा आईटीआई में दाखिला लेने पहुंची युवती। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें