फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पेंसिल पैकिंग के काम का झासा देकर युवती से ठगे 33249 रुपये, पुलिस ने दबोचा आरोपी

Sun, 09 Jun 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चरखी दादरी। गांव ढाणी फौगाट निवासी एक युवती से साइबर ठग ने पेंसिल पैकिंग कार्य दिलाने का झासा देकर 33249 रुपये ठग लिए। युवती को पैसे डालने के बाद जब सामग्री नहीं मिली तो उसने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में नूंह निवासी मनीष खान को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब तक उससे दो मोबाइल बरामद कर चुकी है।
शिकायतकर्ता प्रिया ने बताया कि 28 मई को उसने इंस्टाग्राम पर पेंसिल पैकिंग का एक विज्ञापन देखा था। इसके बाद उसने इसमें दिए गए नंबर पर मैसेज किया तो उन्होंने एक फोटो व पैन कार्ड की फोटो भेजने के लिए कहा। फोटो भेजने के बाद आरोपियों ने एक क्यूआर कोड भेजा और नौकरी के रजिस्ट्रेशन के लिए 520 रुपये फीस देने के लिए कहा। उसने ये रुपये आरोपी के पास भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने चार ट्रांजेक्शन के जरिये उससे 6399 रुपये भिजवा लिए। अगले दिन आरोपी ने एक पेंसिल डिलीवरी करने वाले व्यक्ति का नंबर दिया। जब उसने उससे बात की तो उसने भी पैसे मांगे। उसने कुल नौ बार करके 26330 रुपये आरोपी के पास भेज दिए। जब आरोपी ने उससे और पैसे मांगे तो उसने मना कर दिया। इसके बाद उसे फ्रॉड होने का पता चला और उसने अब पुलिस से पैसे बरामद कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि दादरी साइबर थाना पुलिस ने प्रिया की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नूंह निवासी मनीष को गिरफ्तार कर लिया। उससे जो दो मोबाइल बरामद किए गए हैं, उनकी जांच भी पुलिस टीम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें